
उदित वाणी, कोलाबीरा: मंगलवार को राजनगर थाना पुलिस ने कुजू के समीप स्थित रूंगटा स्टील प्लांट के पांच नंबर गेट के पास से एक युवक का शव बरामद किया. शव की पहचान 40 वर्षीय संजय प्रधान के रूप में हुई है, जो हतनाबेड़ा का निवासी था.
बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह अपनी बहन के पास उड़ीसा के तिरिंग गांव में रह रहा था. मृतक मालवाहक वाहन का चालक था.
Advertisement
<
