उदित वाणी,आदित्यपुर : आदित्यपुर और आस पास के क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को विगत कई दिनों से पानी और बिजली की अनियमित और बाधित आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. परिणामस्वरुप आम लोगों में काफी नाराजगी व्याप्त है. नवरात्रि के पवित्र मौके पर भी गंभीर हो चुकी पानी_बिजली की गंभीर समस्या आम लोगों के लिए कष्टदायक बन गई है. परन्तु उन्हें समस्या के निदान का कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है. वहीं, विभागीय पदाधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग विगत कई दिनों से अनियमित और बाधित जलापूर्ति की समस्या का सामना कर रहे हैं. एक_दो दिनों दिनों के अंतराल पर प्रायः जलापूर्ति बाधित रहने के कारण आम लोगों का सामान्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है. आज भी बाधित रही जलापूर्ति आदित्यपुर और आस पास के क्षेत्र में आज जलापूर्ति बाधित रही. जलापूर्ति बाधित रहने के कारण परेशान आम लोगों को दूर_दराज के स्थानों से पानी लाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण सीतारामपुर डैम से पानी का उठाव फिल्टर प्लांट तक नहीं हो पाया. और इसके कारण आज जलापूर्ति नहीं हो पाई. नवरात्रि में हो रही है अनियमित और बाधित बिजली आपूर्ति बताया जाता है कि आदित्यपुर और आस_पास के क्षेत्र में निवास करने वाले आम लोगों को नवरात्रि के वर्तमान समय में लगातार बिजली की अनियमित और बाधित आपूर्ति की समस्या को सामना करना पड़ रहा है. दिन हो अथवा रात, सुबह हो अथवा शाम, बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी. आम लोगों को इसका अहसास हीं नहीं हो पाता है. बिजली आने से अचानक खुश हुए आम लोग कुछ देर बाद पुनः बिजली गुल होने के बाद मायूस हो जाते हैं. वहीं, प्रातः समय में आए दिन बिजली गुल होने के कारण स्थानीय लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. क्योंकि जलापूर्ति का समय निर्धारित रहता है. और जब_तक बिजली वापस लौटती है. तब_तक जलापूर्ति का समय खत्म होने की वजह से आम लोग पानी से वंचित हो जाते हैं.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement

