
उदित वाणी, बहरागोड़ा: प्रखंड के डमजुड़ी पंचायत के नेकडाडीहा गांव के कमल घोष वर्षीय 55 ठनका मारने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक एकताल मौजा में खेत जमीन में धान की रोपाई कर रहा था,अचानक दोपहर तीन बजे ठनका मारने से खेत में मौत हो गईं. तत्काल स्थानीय लोगों ने सूचना पाकर खेत जमीन में भीड़ उमड़ पड़ी,वाहन की मदद से सीएचसी बहरागोड़ा लाकर भर्ती कराया जहा चिकित्सक ने मृत घोषित किया. उनके पीछे एक बेटा शिव शंकर घोष, और पत्नी काजल घोषहै,सूचना मिलते ही परिवार वाले रोते बिखलते रहे. इस घटना से पूरे गांव मातम पसरा गया. ग्रामीण ने परिजन को सरकारी लाभ दिलाने के प्रयास जारी रखे हैं.
Advertisement
<

