
उदित वाणी, आदित्यपुर : सतबहिनी निवासी भाजपा नेता अशोक सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया गया, जिसकी वजह से उनका सिर फट गया है. घटना बीती रात लगभग 10.30 बजे की बताई जाती है. लहूलुहान अवस्था में अस्पताल पहुंचे श्री सिंह की चिकित्सा कराई गई है. इस संबंध में श्री सिंह के द्वारा आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की गई है, जिसमें जमालपुर निवासी अभिमन्यु सिंह तथा उनके भाई बृजनंदन सिंह को आरोपी बनाया गया है.
Advertisement
<
