
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए आंतरिक करियर अवसर की घोषणा की है. कंपनी कर्मचारियों को री-स्किलिंग के माध्यम से क्रेन ऑपरेशन भूमिका में ट्रांजिशन का मौका दे रही है. यह पहल कर्मचारियों को नई तकनीकी क्षमताएं विकसित करने और कोर ऑपरेशंस में योगदान देने के लिए शुरू की गई है.
अवसर का विवरण
पद: क्रेन ऑपरेशंस (टाटा स्टील जमशेदपुर)
योग्य कर्मचारी: टाटा स्टील जमशेदपुर एवं ट्यूब्स (Works & Non-Works) के ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 के सभी कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं.
ट्रेनिंग और डिप्लॉयमेंट
चयनित कर्मचारियों को संरचित ट्रेनिंग प्रोग्राम से गुजरना होगा, जिसमें रोल-स्पेसिफिक ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल, हैंड्स-ऑन स्किल डेवलपमेंट शामिल है. सफल ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कर्मचारियों को जमशेदपुर में क्रेन ऑपरेशंस विभाग में तैनात किया जाएगा.
क्या होगा फायदा
ब्लॉक-1 कर्मचारियों के लिए प्रमोशन: वाय-टाइप क्रेन पोजीशंस पर चयन होने पर प्रमोशन का मौका (अन्य शर्तें पूरी करने पर).
आय में वृद्धि: नई डिपार्टमेंट के डीडब्ल्यूआईबी इंसेंटिव बोनस का लाभ.
वेतन सुरक्षा: मौजूदा टोटल फिक्स्ड एनुअल कैश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा.
लंबी अवधि की स्थिरता: क्रेन ऑपरेशन रोल में लंबी और स्थिर करियर के साथ बेहतर ग्रोथ के अवसर.
चयन प्रक्रिया
योग्य आवेदकों को ट्रेनिंग प्रोग्राम पूरा करना होगा. ट्रेनिंग में सफलता और उपयुक्तता के आधार पर डिप्लॉयमेंट किया जाएगा.
कैसे आवेदन करें?
आवेदन लिंक: [https://forms.office.com/r/mTfXOehwWV](https://forms.office.com/r/mTfXOehwWV)
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2026
संपर्क: टैलेंट मैनेजमेंट टीम – Toram.chaitanya@tatasteel.com या मोबाइल नंबर: 9153981205

