
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा कमिंस प्रबंधन ने अपने दो कर्मचारियों के पिछले दो साल से ड्यूटी से गायब रहने के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. इन कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से कई बार लेटर और रिमाइंडर दिए गए, बावजूद उन्होंने उसका कोई जवाब नहीं दिया. आखिरकार हारकर प्रबंधन ने इन दोनों कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया. ये कर्मचारी हैं-एसेंबली लाइन से दयाल सिंह और सिलिंडर हेड लाइन से अभिमन्यू प्रसाद. उल्लेखनीय है कि इसके पहले प्रबंधन ने सेक्सुअल हैराशमेंट के आरोप सिद्ध होने पर एक कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.
Advertisement
<
