Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
आधी-तूफान ने गरुड़बासा के दलखाम टोला में कई घरों को नुकसान पहुंचाया, लेकिन राहत की बात है कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
Seraikela-Kharsawan : भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल और चापाकल मरम्मत के दिए निर्देश
उदित वाणी, सरायकेला : राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति (Severe Heat Wave Conditions) को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप से आम नागरिकों को राहत देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने दिए पेयजल उपलब्धता के निर्देश उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह (DC Nitish Kumar Singh) के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंड एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों…
Seraikela-Kharsawan : PVTG समुदायों के लिए लाभुक संतृप्तिकरण अभियान का समापन, शिविरों में बांटी गईं सरकारी योजना की परिसंपत्तियां
उदित वाणी, सरायकेला : जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs Communities) के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के अंतिम दिन एक बड़ा कदम उठाया गया. इस अभियान के आखिरी दिन जिले के 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में विशेष लाभुक संतृप्तिकरण शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं से सीधे जोड़ा गया. इन 9 प्रखंडों की 20 पंचायतों में लगाए गए शिविर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जिले के विभिन्न प्रखंडों की निम्नलिखित पंचायतों में इन विशेष शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया गया: सरायकेला…
National : बमबाजी मामले के मास्टरमांइड शमीम की सड़क पर परेड, भाजपा नेता ने कहा- ‘बदल रहा बंगाल’
उदित वाणी, नई दिल्ली : मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में बमबाजी और फायरिंग मामले में फरार चल रहे मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस बीच सोमवार को पुलिस ने घटना के मुख्य साजिशकर्ता शमीम अहमद की सड़क पर परेड कराई. इसका भाजपा और अन्य लोगों ने स्वागत किया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है. भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि…
Jamshedpur Rural : आंधी-तूफान का कहर: 18 से 20 घर हुए क्षतिग्रस्त, उड़ गए छतों के एस्बेस्टस
उदित वाणी, जमशेदपुर : गरुड़बासा के दलखाम टोला में सोमवार को आए अचानक और तेज आंधी-तूफान (Thunderstorm and Rain) ने भारी तबाही मचा दी है. अचानक मौसम बदलने से आई तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के लगभग 18 से 20 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. तूफान का वेग इतना अधिक था कि कई ग्रामीण घरों की एस्बेस्टस की छतें हवा में उड़ गईं, जिससे घरों के भीतर रखा कीमती सामान और अनाज भी भीगकर बर्बाद हो गया. इलाके में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचीं जानें स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर को आया यह प्राकृतिक आपदा…
Jharkhand : लोहरदगा के चूल्हापानी पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दामोदर नदी के संरक्षण और स्वच्छता पर दिया बड़ा संदेश
उदित वाणी, लोहरदगा : लोहरदगा (Lohardaga) के चूल्हापानी में आयोजित भव्य देवनद-दामोदर महोत्सव 2026 (Devnad Damodar Mahotsav 2026) में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Governor Santosh Kumar Gangwar) शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नदियां सिर्फ सामान्य जलधाराएं नहीं हैं, बल्कि ये हमारी आस्था, समृद्ध संस्कृति और संपूर्ण जीवन का आधार हैं. राज्यपाल ने दामोदर नदी को झारखंड की जीवनरेखा (Lifeline of Jharkhand) बताते हुए पर्यावरण और नदियों के संरक्षण को आज के समय में बेहद अनिवार्य बताया. दामोदर बचाओ आंदोलन हुआ सफल, 95 प्रतिशत स्वच्छ हुई नदी: सरयू राय इस…
Jharkhand : ऑटोरिक्शा में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 400 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
उदित वाणी, धनबाद : धनबाद पुलिस (Dhanbad Police) ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पूर्वी टुंडी थाना (Purvi Tundi Thana) क्षेत्र के बड़बाद जंगल मेन रोड के पास से 400 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 37 वर्षीय ललन कुमार (निवासी: भगवानपुर थाना, बेगूसराय, बिहार) के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ऑटोरिक्शा और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. वाहन जांच अभियान के दौरान भाग रहा था ऑटो चालक पुलिस मुख्यालय के डीएसपी-2 मोहम्मद…
राष्ट्रपति भवन में ‘पद्म अवॉर्ड सेरेमनी’, रोहित शर्मा पद्मश्री और धर्मेंद्र मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित
उदित वाणी, नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में 2026 के पहले पद्म अवॉर्ड्स दिए. दरअसल, सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी. इस क्रम में पहले फेज में देश की 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया. जबकि, शेष विजेताओं को दूसरे चरण में अवॉर्ड दिए जाएंगे. राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार के पहले फेज में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए. जिन हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है,…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने संगठनात्मक बदलावों के मद्देनजर न्यू मटेरियल बिजनेस (एनएमबी) काउंसिल का पुनर्गठन किया है. यह काउंसिल नए मटेरियल बिजनेस, वेंचर्स और रणनीतिक-परिचालन मामलों पर मार्गदर्शन करेगी. इस काउंसिल के चेयरपर्सन सुबोध पांडेय (वाइस प्रेसीडेंट-टेक्नोलॉजी, आरएंडडी, एनएमबी एंड ग्रेफीन) को बनाया गया है. को-चेयरपर्सन संदीप भट्टाचार्य (वीपी-फाइनेंशियल कंट्रोल एंड बिजनेस एनालिटिक्स) बनाए गए हैं. अन्य सदस्यों में अनिमेष सिन्हा, किंकिनी दास, प्रदीप कुमार बाल, प्रणब कुमार मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, राहुल मिश्रा, रजत माधुर, संजीव कुमार घोष, सुब्रत कुमार बराल, विनीत सिंह और सौम्या वी. नल्लूरी (कंवेनर) शामिल है. यह काउंसिल तिमाही बैठकें आयोजित कर प्रगति की समीक्षा…
रांची में बनेगा वर्ल्ड क्लास RIMS-2 अस्पताल: ₹4200 करोड़ की महापरियोजना के लिए ACS अजय कुमार सिंह और ADB टीम की हाई-लेवल मीटिंग
उदित वाणी, रांची : झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था (Jharkhand Health System) को आधुनिक, डिजिटल और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में सोमवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग (Health Department Jharkhand) के अपर मुख्य सचिव (ACS) अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में रिम्स-2 निर्माण परियोजना (RIMS-2 Construction Project Ranchi) को लेकर एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB Team) की टीम के साथ एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. एडीबी की टीम राज्य में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना के लिए फैक्ट फाइंडिंग मिशन (Fact Finding Mission) पर रांची पहुंची है. बैठक के दौरान…
