Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur : टाटा मोटर्स कर्मियों को गर्मी से मिली राहत, परिवार संग जा सकते हैं छुट्टी पर
फाउंड्री को छोड़ टाटा मोटर्स में कल से लगातार सात दिन की छुट्टी उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ने कुछ विभाग को छोड़ 29 मई से लेकर 4 जून तक लगातार सात दिन की छुट्टी की घोषणा की है. इस छुट्टी से एक तो कर्मियों को गर्मी से राहत मिलेगी, दूसरे वे बाहर घुमने भी जा सकते हैं. टाटा मोटर्स लिमिटेड, जमशेदपुर प्लांट ने सर्कुलर के माध्यम से कर्मचारियों को कम्पेंसेटरी ऑफ (Compensatory Off) देने का ऐलान किया है. व्यावसायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सभी डिवीजन्स/डिपार्टमेंट्स के लिए निम्नलिखित कम्पेंसेटरी छुट्टियां घोषित की हैं. फाउंड्री डिवीजन…
JHARKHAND: करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी
उदित वाणी चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर–कोलकाता रेल मार्ग पर स्थित सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट इन दिनों अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर स्टेशन को आधुनिक स्वरूप तो दे दिया गया, लेकिन यात्रियों के लिए सबसे अहम सुविधा — ट्रेनों का ठहराव — ही बंद कर दिया गया है। नतीजा यह है कि नया स्टेशन भवन, टिकट काउंटर और यात्री सुविधाएं होने के बावजूद पूरा स्टेशन सूना पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक समय सालगाझुरी हॉल्ट आसपास के गांवों, मजदूरों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए लाइफलाइन माना जाता था।…
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर में बकरीद का पर्व पूरे उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। पर्व के मौके पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नए कपड़े पहनकर ईदगाह और मस्जिदों का रुख किया और पूरे धार्मिक उल्लास के साथ बकरीद की रस्में निभाईं। शहर के साकची, मानगो, जुगसलाई, गोलमुरी, आजादनगर, बिष्टुपुर समेत कई इलाकों की मस्जिदों में नमाज को लेकर विशेष इंतजाम किए गए…
UditVani, Jamshedpur: Jharkhand is likely to witness widespread thunderstorm activity accompanied by lightning and strong surface winds over the coming days as multiple weather systems remain active over eastern and central India, the Meteorological Centre said on Thursday. The weather office has forecast thunderstorms with lightning and gusty winds reaching speeds of 50-60 Kmph at isolated places across the state on May 27 and 28. However, northwestern parts of Jharkhand are expected to remain relatively less affected during this period. From May 29 to 30, thunderstorm activity with gusty winds of 40-50 Kmph is likely mainly over the northwestern districts…
जमशेदपुर स्कूल फीस विवाद, 2 लाख पोस्टकार्ड लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे अभिभावक,आंदोलन की चेतावनी
उदित वाणी जमशेदपुर : जमशेदपुर निजी स्कूलों में फीस के नाम पर हो रही कथित उगाही के खिलाफ झारखंड शिक्षा उत्थान समिति ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। समिति की ओर सेआज से पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान और भिक्षाटन कार्यक्रम शुरू किया गया इस अभियान की शुरुआत आजसू नेता चंद्रगुप्ता सिंह ने की। समिति के क्रांति सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा लगातार बढ़ाई जा रही फीस से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसे लेकर राज्यभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।करीब 2 लाख पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार तक अभिभावकों की आवाज पहुंचाई जाएगी,…
सरायकेला: वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियां फरार, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं, सुरक्षा पर उठे सवाल
उदित वाणी सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियों के फरार होने का मामला अब गंभीर होता जा रहा है. घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक की चर्चा भी तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गईं. इनमें एक जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र…
JAMSHEDPUR: वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम
उदित वाणी जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में वर्क ऑर्डर की कमी का असर अब उत्पादन व्यवस्था पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए कंपेंसेटरी ऑफ और ब्लॉक क्लोजर की घोषणा करते हुए इस संबंध में दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 29 मई, 30 मई और 1 जून को कर्मचारियों को कंपेंसेटरी ऑफ दिया जाएगा, जबकि 2 जून से 4 जून तक प्लांट में ब्लॉक क्लोजर लागू रहेगा। बीच में 31 मई को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कंपनी में लगातार सात दिनों तक कामकाज प्रभावित रहेगा। कंपनी प्रबंधन ने…
आदित्यपुर में सजेगी सुरों की महफिल: आशा भोंसले की स्मृति में 31 मई को होगा “गीतों भरी शाम” का आयोजन
उदित वाणी आदित्यपुर: सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था परिमल के द्वारा आगामी 31 मई को शाम 5 बजे से आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या_07 में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले की स्मृति में “गीतों भरी शाम” कार्यक्रम आहूत किया गया है. कार्यक्रम में स्थानीय एवं शहर के ख्याति प्राप्त कलाकार अपने सुरों की मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. उक्त जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, दिवाकर झा, शंटू ठाकुर, विश्वजीत मजुमदार एवं गोपाल झा ने संयुक्त रुप से बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकाकी जीवनशैली से…
उदित वाणी जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लुआबसा निवासी 45 वर्षीय जुरू गोप की मौत के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में शव रोकने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने करीब 2 लाख रुपये का बकाया जमा होने तक शव देने से इनकार कर दिया था। बाद में भाजपा नेता विमल बैठा के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल ने मानवीय आधार पर बकाया राशि माफ कर दी। छत से गिरने के बाद आईसीयू में चल रहा था इलाज जानकारी के अनुसार, जुरू गोप पांच दिन पहले छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल…
उदित वाणी जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज अपार्टमेंट में रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसी पर लगातार मानसिक उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता देवलीना चक्रवर्ती के अनुसार, आरोपी अभिषेक सिन्हा पिछले कई महीनों से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। महिला का आरोप है कि जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाती हैं, तब आरोपी उनका पीछा करता है। इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है। महिला ने बताया…
