Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
कीताडीह दुष्कर्म मामला: अंधेरे और गर्मी का फायदा उठाकर किशोरी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी टाटानगर स्टेशन से गिरफ्तार
उदित वाणी जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह (माखन गली) में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मुन्ना तामसोय को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सदर अस्पताल में आरोपी की पूरी मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बिजली कटने का उठाया फायदा, कमरे में खींचकर किया गलत काम मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मुन्ना तामसोय मूल रूप से चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह फिलहाल कीताडीह…
उदित वाणी गिरिडीह: गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांवा हाट बाजार में एक युवक को महिला से कथित छेड़खानी और बदसलूकी करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि बाजार में मौजूद एक महिला के साथ युवक ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाट बाजार में खरीदारी के दौरान युवक ने महिला के साथ गलत व्यवहार किया। महिला द्वारा विरोध किए…
Railways New Rules: रेलवे ला रहा है ‘क्यू मित्र’ ऐप: अब तत्काल टिकट के लिए नहीं लगानी होगी रातभर लाइन, दलालों पर कसेगा शिकंजा
उदित वाणी जमशेदपुर: रेल यात्रियों को जल्द ही तत्काल टिकट के लिए रातभर स्टेशन पर लाइन लगाने से राहत मिलने वाली है। रेलवे “क्यू मित्र” नामक नया ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके जरिए यात्री घर बैठे मोबाइल फोन से तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। रेलवे का दावा है कि नई व्यवस्था से टिकटों की कालाबाजारी पर भी प्रभावी रोक लगेगी। नई प्रणाली के तहत यात्रियों को मोबाइल नंबर और आधार विवरण दर्ज कर ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट के लिए अपना नंबर लगाना होगा। इसके बाद उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा।…
टाटानगर रेलवे का बड़ा विस्तार: गोविंदपुर बनेगा सैटेलाइट टर्मिनल, जाम और भीड़ से मिलेगी राहत
उदित वाणी जमशेदपुर: टाटानगर स्टेशन पर लगातार बढ़ रहे यात्रियों के दबाव और ट्रेनों की बढ़ती आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए रेलवे ने बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत टाटानगर और आदित्यपुर के बीच स्थित गोविंदपुर को नए सैटेलाइट टर्मिनल के रूप में विकसित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से टाटानगर स्टेशन पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी और परिचालन व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुगम बन सकेगी। योजना को जमीन पर उतारने के लिए गोविंदपुर में करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से दो नई लूप लाइनें बिछाने…
उदित वाणी,धनबाद: कतरास के छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान में बीती रात एक बजे कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बाघमारा इलाका एक बार फिर थर्रा उठा। इस गोलीबारी की घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। देर रात 1 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान में बीती रात करीब एक बजे अचानक दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों…
जमशेदपुर: टेल्को में बंद घर का ताला काटते रंगे हाथ दबोचा गया शातिर चोर, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर टेल्को थाना क्षेत्र में गहन रात्रि गश्ती और टेंगो मोबाइल की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी सतर्कता के परिणामस्वरूप पुलिस ने एक बंद घर में चोरी की कोशिश कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। एलएफएस स्कूल के पास बंद क्वार्टर को बना रहे थे निशाना यह घटना…
सरायकेला में स्वास्थ्य सेवाओं पर डीसी की बैठक: गम्हरिया, राजनगर और सरायकेला सीएचसी में कमियों पर मांगा स्पष्टीकरण
उदित वाणी सरायकेला-खरसावां : नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार, सरायकेला में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजनों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया एवं राजनगर में पूर्व में हुई जांच में पाई गई कमियों के अनुपालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी…
उदित वाणी जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। नियमित शिक्षकों के अभाव में प्रभावित हो रही पढ़ाई: डॉ गोस्वामी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्यपाल को विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में रिक्त पड़े पदों की जानकारी दी। उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों की भारी कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक…
JHARKHAND: पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार
उदित वाणी गिरिडीह: गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया, जबकि एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ो इलाके में कुछ लोगों द्वारा नाबालिग लड़कियों को डरा-धमकाकर और मारपीट कर देह व्यापार के धंधे में धकेला जा…
जमशेदपुर में बकरीद पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: संवेदनशील इलाकों में तैनात होगी एक्स्ट्रा फोर्स, सोशल मीडिया पर पैनी नजर
उदित वाणी आजादनगर : बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके लिए बाहर से भी एक्स्ट्रा फोर्स मंगाई गई है। सिटी SP ललित मीणा ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट…
