Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, चतरा : झारखंड के चतरा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य का ब्राउन शुगर बरामद किया है. यह कार्रवाई इटखोरी थाना क्षेत्र के चतरा रोड स्थित भुरकुंडा जंगल मैदान में की गई. डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर…
Adityapur : शिरडी से 1600 किमी की दूरी तय कर आदित्यपुर पहुंचे ‘नन्दी भगवान’, अद्भुत बनावट देखने उमड़ी भीड़
उदित वाणी, आदित्यपुर : महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिरडी साईं (Shirdi Sai) से करीब 1600 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके ‘नन्दी भगवान’ सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर पहुंचे हैं. हट्टे-कट्टे और करीब 22 वर्षीय इन ‘नन्दी भगवान’ को पीले रंग के विशेष लिबास में आदित्यपुर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए देखा जा रहा है. वे यहाँ विभिन्न मोहल्लों में घर-घर और द्वार-द्वार घूम-घूमकर भिक्षाटन भी कर रहे हैं. नन्दी भगवान के शरीर की दिव्य और गठीली बनावट को देखकर एक बारगी लोग इन्हें संगमरमर की मूरत या किसी मंदिर के नंदी भगवान समझ बैठते हैं, लेकिन वास्तविकता में यह…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड की 119वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) 2 जुलाई को होगी. इस बारे में टाटा स्टील ने अपने शेयरधारकों को सूचित किया है. कंपनी ने 28 मई 2026 को बीएसई और एमनएसई को भेजे पत्र में इसकी जानकारी दी है. गुरुवार 2 जुलाई को होने वाली यह बैठक सुबह साढ़े दस बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोड में होगी. कंपनी ने शेयरधारकों के ध्यान में लाने के लिए विज्ञापन भी प्रकाशित किए हैं.यह जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.tatasteel.com पर भी उपलब्ध है.टाटा स्टील लिमिटेड के कंपनी सचिव और चीफ लीगल ऑफिसर पार्वतीशम कंचिनाधम…
Tata Steel ग्रेड वार्ता फिर शुरू; कमेटी मीटिंग में कल वार्ता की प्रगति बताएंगे यूनियन अध्यक्ष
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील में लंबित ग्रेड को लेकर गुरुवार को फिर से वार्ता का सिलसिला शुरू हुआ. सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चली वार्ता अपने निर्णायक दौर में चल रही है. वार्ता में कोशिश है कि पुराने ग्रेड के साथ ही एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को भी अच्छा लाभ मिलें. टाटा स्टील प्रबंधन आने वाली चुनौतियों को देखते हुए ग्रेड रिवीजन को करने पर जोर दे रहा है, जबकि यूनियन पुराने ग्रेड समझौतों का हवाला देकर अपनी मांग कर रही है. वार्ता शुक्रवार शाम 4 बजे से भी होगी, जिसमें यूनियन के टॉप थ्री के…
Jamshedpur : मानगो आज़ाद नगर की अहमदिया मुस्लिम मस्जिद में अदा हुई ईद उल-अज़हा की नमाज़, अमन-चैन की मांगी गई दुआ
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो (Mango Jamshedpur) अंतर्गत आज़ाद नगर रोड नंबर-1 स्थित अहमदिया मुस्लिम मस्जिद में गुरुवार को ईद उल-अज़हा (बकराईद) की नमाज़ बेहद धार्मिक उत्साह, अकीदत और आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई. इस मुकद्दस अवसर पर भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने सामूहिक नमाज़ में हिस्सा लिया और देश व दुनिया में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए बारगाहे इलाही में दुआ मांगी. मौलवी शेख मनान ने कराई ईद उल-अज़हा की नमाज़ अहमदिया मस्जिद में ईद उल-अज़हा की मुख्य नमाज़ की इमामत मौलवी शेख मनान ने कराई. नमाज़…
UditVani, Jamshedpur : In line with prevailing commercial requirements and evolving market dynamics, automobile major Tata Motors has decided to suspend operations at its Jamshedpur plant for seven consecutive days beginning May 29. The shutdown combines a three-day compensatory leave schedule, a three-day block closure, and the regular weekly holiday, resulting in a complete halt of operations across all divisions, departments and general offices till June 4. The company issued two separate circulars outlining the decision. As per the first circular, employees will be granted compensatory leave against duties performed on earlier weekly off days. Under the schedule, May 29…
Jamshedpur : TMH में बकाया बिल के लिए रोका शव, BJP नेता विमल बैठा के प्रयास से मिली राहत
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ इलाज का बकाया बिल नहीं चुका पाने के कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा एक मृतक का शव रोके जाने का आरोप लगा है. यह पूरा मामला जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लूआबसा का है, जहाँ के निवासी 45 वर्षीय जुरू गोप की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने कथित तौर पर शव देने से इनकार कर दिया था. हालांकि, बाद में भाजपा नेता विमल बैठा के त्वरित हस्तक्षेप और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत के बाद बकाया राशि को…
Jamshedpur Crime : गोलमुरी गुरुद्वारा बस्ती में महिला पर चापड़ से हमला, BJP नेता लक्की कौर और बेटे पर आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र (Golmuri Police Station area) के अंतर्गत आने वाली गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर एक बेहद गंभीर और हिंसक घटना सामने आई है. इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला कार्यकर्ता लक्की कौर और उनके पुत्र राजवीर सिंह पर एक महिला पर चापड़ (तेज धारदार हथियार) से जानलेवा हमला करने और उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का गंभीर आरोप लगा है. इस गोलमुरी गुरुद्वारा बस्ती हमले के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल बना हुआ है. सीसीटीवी कैमरा तोड़ने से शुरू हुआ था…
उदित वाणी, जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व में टाटा स्टील जमशेदपुर ने 26 मई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली कार्यक्रमों का आयोजन किया. वैश्विक थीम #NowForClimate के अंतर्गत आयोजित इन पहलों के माध्यम से कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. इन पहलों में युवा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना था. पहला कार्यक्रम “इको आर्ट स्प्लैश” नामक लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता थी, जिसका आयोजन…
Jamshedpur : ऑपरेशन नार्कोस : टाटानगर स्टेशन पर RPF का बड़ा शिकंजा, 5 किलो गांजा संग दो गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत चलाए गए अभियान में आरोपियों के कब्जे से करीब 5 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, 27 मई 2026 को आरपीएफ पोस्ट टाटा और सीआईबी/टाटा की संयुक्त टीम को स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा टीम ने प्लेटफॉर्म, प्रवेश–निकास द्वार और यात्रियों की आवाजाही पर विशेष नजर रखनी शुरू…
