Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वह ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर अपनी मांग पूरी करवाने को लेकर चर्चा में हैं. बीते 27 मई को दक्षिण पूर्व रेल जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के साथ बैठक में सरयू राय ने न सिर्फ टाटानगर से आने-जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी के मसले को आक्रामक तरीके से रखा बल्कि यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को आगे बढ़ाने पर भी अपनी नाराजगी जारी की. जीएम श्री जैन ने उसी वक्त यह निर्देश दिया कि आज से ही यह सुनिश्चित…

Read More

उदित वाणी, मुंबई : देशभर में अभिनेता सलमान खान से जुड़ा चर्चित 1998 काले हिरण के शिकार का मामला लंबे समय तक सुर्खियों में रहा. जानकारी सामने आई है कि इस मामले पर अब फिल्म बनने जा रही है, जिसका पोस्टर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है. मामले पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ के निर्माता अमित जानी ने इसकी जानकारी दी. फिल्म में उस समय की घटनाओं और विवादों को सिनेमाई अंदाज में दिखाने की कोशिश की जाएगी. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और कलाकारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. काले हिरण शिकार के चर्चित मामले…

Read More

उदित वाणी, पटमदा : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से शुक्रवार को पटमदा के लावा पंचायत मंडप परिसर में ई-बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आरबीआई पटना के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने किया. इस अवसर पर आरबीआई पटना के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा, पटमदा के अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास सहित कई अधिकारी उपस्थित थे. महिलाओं के बीच वित्तीय जागरूकता बढ़ना सुखद संकेत: सुजीत कुमार अरविंद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार अरविंद ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में तेजी से…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन द्वारा बार_बार की जा रही कार्रवाई के बावजूद बिष्टुपुर और आदित्यपुर को आपस में जोड़ने वाले नए खरकई पुल पर फिर से फल का ठेला लगने लगा है. इसकी वजह से जहां अक्सर खरकई पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. वहीं, दुर्घटनाएं घटित होने की संभावना भी बनी हुई है. कुछ दिनों के बाद फल विक्रेताओं के द्वारा पुनः खरकई पुल पर फल का ठेला लगाया जाने लगा है. इस क्रम में उनके द्वारा फल से भरा डब्बा ठेला के आगे रखकर पुल पर सामान्य आवागमन को बाधित करने…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बहरागोड़ा अंचल के विभिन्न क्षेत्रों और बालू घाटों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. बर्नीपाल, गुहियापाल और बनकटा बालू घाटों पर छापेमारी खनन विभाग की टीम ने बर्नीपाल, गुहियापाल, बनकटा समेत कई बालू घाटों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से बालू की ढुलाई करते हुए 6 हाईवा वाहनों को रंगेहाथ पकड़ा गया. जब्त किए गए…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर झामुमो ने नगर निगम के संवेदकों के मातहत काम करने वाले सफाई मजदूरों को 01.04.2026 की अवधि से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान कराने की माँग की है. इस संबंध में नगर झामुमो की टीम ने नगर निगम के प्रशासक से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, सचिव कृष्णा चन्द्र महतो, भुंडू प्रधान आदि उपस्थित थे.

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात पार्क के पास अतिक्रमण को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ. अवैध फुटपाथी दुकानदारों के बीच उत्पन्न हुए विवाद के बाद स्थल पर पहुँची नगर निगम की पार्षद नीतू शर्मा से कुछ फुटपाथी दुकानदार उलझ गए. और इसकी वजह से वहाँ स्थिति तनावपूर्ण हो गई. जानकारी के अनुसार, नगर निगम प्रशासन द्वारा पिछले दिनों जारी किए गए नोटिस के बाद प्रभात पार्क से सटे कुछ दुकानदारों ने स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लिया था. हालांकि पॉर्क के विपरीत दिशा में कई फुटपाथी दुकानदारों का अवैध कब्जा अब भी…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या-18 अंतर्गत रिवर व्यू कॉलोनी में डीप बोरिंग की चहारदीवारी के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने की बात सामने आयी है. चहारदीवारी के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किए जाने से नाराज स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य बन्द करा दिया.  बस्तीवासियों द्वारा नगर निगम प्रशासन से उक्त स्थान पर किए जा रहे घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जाँच कराने की माँग की है. जानकारी के अनुसार, नगर निगम के द्वारा उक्त स्थान पर डीप बोरिंग के साथ पानी टंकी के लिए चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया रहा…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कंपनी ने कर्मचारियों को ब्रांड के संरक्षक (Brand Custodians) बताते हुए सोशल मीडिया पर सतर्क और जिम्मेदार व्यवहार करने की अपील की है. कंपनी के सर्कुलर में कहा गया है कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया मानव संचार का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है, लेकिन इसमें सत्यता और जिम्मेदारी से जुड़ी चुनौतियां भी हैं. इसलिए टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह जिम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए. मुख्य दिशा-निर्देश: कर्मचारियों को सोशल मीडिया का उपयोग ज्ञान अर्जित…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. 1 जून 2026 से प्रभावी, अमिताभ सिंह को टाटा स्टील फाउंडेशन में 3 वर्ष की अवधि के लिए डेप्यूट किया गया है. वे हेड-लॉजिस्टिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर का काम देखेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे. यह डेप्यूटेशन टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन दोनों के बीच बेहतर समन्वय और लॉजिस्टिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है.टाटा स्टील की चीफ पीपल ऑफिसर अत्रयी सन्याल की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. यह बदलाव टाटा स्टील के लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर…

Read More