उदित वाणी, जमशेदपुर : उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बहरागोड़ा अंचल के विभिन्न क्षेत्रों और बालू घाटों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.
बर्नीपाल, गुहियापाल और बनकटा बालू घाटों पर छापेमारी
खनन विभाग की टीम ने बर्नीपाल, गुहियापाल, बनकटा समेत कई बालू घाटों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से बालू की ढुलाई करते हुए 6 हाईवा वाहनों को रंगेहाथ पकड़ा गया.
जब्त किए गए सभी 6 हाईवा वाहनों के नंबर
अवैध बालू परिवहन के आरोप में जब्त किए गए वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं:
WB 49 6373
WB 29 C 3096
WB 29 C 2172
WB 33 F 0705
WB 33 E 0547
WB 33 C 7993
बारसोल थाना प्रभारी को सौंपे गए वाहन, प्रशासन की चेतावनी
कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को विधिवत जब्त कर बारसोल थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी.


