Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, आदित्यपुर : इंटक जिलाध्यक्ष के पी तिवारी ने सालडीह बस्ती, आदित्यपुर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में मजदूर वर्ग के मरीजों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है. इस संबंध में श्री तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें माँग पत्र सौंपा. माँग पत्र के अनुसार, अस्पताल में मजदूर वर्ग के मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही है, जिसके कारण गर्मी के समय उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है. भीषण गर्मी के समय मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है और उन्हें एक…
Jamshedpur : कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का नवम दिवस संपन्न, श्रीराम राज्याभिषेक प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर
उदित वाणी, जमशेदपुर : कांवरिया धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं रामकथा का नवम दिवस श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ. मंदिर कमेटी के तत्वावधान एवं यज्ञाधीश संत संत श्री पद्मनाभ स्वामी जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. कथावाचक श्री शिवेश त्रिपाठी ने किया रामराज्य की महिमा का वर्णन काशी से पधारे कथावाचक श्री शिवेश त्रिपाठी जी ने अपने मुखारविंद से श्रीराम राज्याभिषेक एवं पूर्णाहुति प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया. रामराज्य की महिमा, आदर्श शासन और धर्म के संदेशों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर…
Jharkhand : प्रतिबंधित मांस मिलने पर बवाल: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग
उदित वाणी, धनबाद : धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुवाटांड पंचायत के मोहनाद गांव में शुक्रवार को प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. देखते ही देखते दो समुदाय आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी. दो समुदाय हुए आमने-सामने, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी के अनुसार, मोहनाद गांव में प्रतिबंधित मांस की तस्करी की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. बड़ी संख्या में…
उदित वाणी, कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान 22 वर्षीय काजल खातून के रूप में हुई है. उसकी शादी करीब दो महीने पहले आयान अंसारी के साथ हुई थी. मृतका के मायके वालों ने उसके पति और ससुराल वालों पर काजल की हत्या का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया. घटना के बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हो गए हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह काजल के पति ने उसके मायके वालों को फोन…
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड की लॉन्ग-टर्म फॉरेन करेंसी जारीकर्ता रेटिंग को मूडी द्वारा Baa3 से Baa2 पर अपग्रेड कर दिया गया है. यह अपग्रेड कंपनी के मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल और टाटा संस तथा व्यापक टाटा ग्रुप के साथ उसके घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है, जो फंडिंग एक्सेस और निवेशक संबंधों को और मजबूत बनाता है. टाटा स्टील भारत की प्रमुख स्टील उत्पादक कंपनियों में शामिल है. टाटा संस के साथ मजबूत ब्रांड एसोसिएशन कंपनी को फंडिंग में आसानी और निवेशकों के साथ बेहतर संबंध बनाने में मदद करता है. अपग्रेड कंपनी की परिचालन मजबूती और क्रेडिट प्रोफाइल की ताकत…
Jamshedpur : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर चलाएगी महाअभियान, 5 से 21 जून तक होंगे कार्यक्रम
उदित वाणी, जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महाअभियान चलाया जाएगा. ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ शीर्षक वाला यह अभियान 5 जून से 21 जून तक जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में चलेगा. आयोजन के तैयारी के निमित्त, भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में सम्पन्न हुई. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रम के निमित्त आवश्यक चर्चा कर रूपरेखा तय की गई. देवस्थान सभागार में जुटी भाजपा…
झारखंड राज्यसभा चुनाव: सीट शेयरिंग पर मंथन तेज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस नेताओं ने तीन घंटे बैठक की
उदित वाणी, रांची : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. इस मुद्दे पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं की करीब तीन घंटे तक अहम बैठक हुई. इस दौरान दोनों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई, लेकिन सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम पर फिलहाल कोई अंतिम सहमति नहीं बन सकी. मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री…
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच शुक्रवार को पुलिस एक अलग और सख्त अंदाज में नजर आई. साकची थाना क्षेत्र स्थित जुबिली पार्क के समीप फुटपाथी दुकानों के पास अचानक बड़ी संख्या में पुलिस जवान और अधिकारी पहुंच गए. देखते ही देखते पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहगीरों और दुकानदारों की ली गई तलाशी पुलिस ने फुटपाथी दुकानदारों, ग्राहकों और आने-जाने वाले राहगीरों की सघन तलाशी शुरू कर दी. कई लोगों को रोककर उनके बैग और सामान की जांच की गई. अचानक हुई इस…
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मुकरुडीह पंचायत के पंचायत सचिव सुजीत कुमार (30) का शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. करीब 2 साल पूर्व नियुक्त हुए सुजीत कुमार के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. बीडीओ किकू महतो ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही वे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मुकरुडीह पंचायत की मुखिया बिनता हांसदा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए…
Tata Steel समेत शीर्ष स्टील कंपनियां इस वित्तीय वर्ष में लगाएंगी रिकॉर्ड 75,000 करोड़ कैपेक्स
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और अन्य प्रमुख स्टील कंपनियां अगले वित्तीय वर्ष (FY27) में रिकॉर्ड 75,000 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) करने की तैयारी कर रही हैं. यह खर्च पिछले वर्ष की तुलना में करीब 65 फीसदी अधिक होगा, जो देश में बढ़ती स्टील मांग और मजबूत नकदी प्रवाह की उम्मीद पर आधारित है. टाटा स्टील पर फोकस टाटा स्टील, जो भारत की प्रमुख स्टील उत्पादक कंपनियों में शामिल है, इस कुल कैपेक्स का महत्वपूर्ण हिस्सा खर्च करेगी. कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, आधुनिकीकरण और नई परियोजनाओं पर बड़ा निवेश करने वाली है. बाजार विश्लेषकों के अनुसार, टाटा…
