उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. 1 जून 2026 से प्रभावी, अमिताभ सिंह को टाटा स्टील फाउंडेशन में 3 वर्ष की अवधि के लिए डेप्यूट किया गया है. वे हेड-लॉजिस्टिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर का काम देखेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे.
यह डेप्यूटेशन टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन दोनों के बीच बेहतर समन्वय और लॉजिस्टिक्स व इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में मजबूत नेतृत्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है.टाटा स्टील की चीफ पीपल ऑफिसर अत्रयी सन्याल की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है.
यह बदलाव टाटा स्टील के लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और फाउंडेशन संबंधी गतिविधियों को और मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है. टाटा स्टील फाउंडेशन सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सस्टेनेबल डेवलपमेंट से जुड़ी पहल चलाता है, जहां श्री सिंह की विशेषज्ञता लाभदायक साबित होगी.


