Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur : तुलसी भवन में 9वें भोजपुरी नाट्य महोत्सव में ‘यमलोक में करप्शन’ और ‘माइंडसेट’ का सफल मंचन
उदित वाणी, जमशेदपुर : भोजपुरी रंगमंच को समर्पित संस्था ‘रंगश्री’ द्वारा आयोजित दो दिवसीय 9वाँ भोजपुरी नाट्य महोत्सव बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भव्य रूप से शुरू हुआ. रंगश्री संस्था का गौरवशाली इतिहास भोजपुरी रंगमंच को विश्व पटल पर पहचान दिलाने वाली संस्था ‘रंगश्री’ की स्थापना 1978 में बोकारो स्टील सिटी और 1994 में दिल्ली में हुई थी. अपनी स्थापना के समय से ही यह संस्था देश-विदेश में भोजपुरी नाटकों के माध्यम से लोक कला को समृद्ध करने और सामाजिक चेतना जागृत करने का कार्य कर रही है. हास्य-व्यंग्य नाटक: ‘यमलोक में करप्शन’ महोत्सव के पहले दिन (18 अप्रैल 2026)…
Jamshedpur Crime : पत्नी और उसके दोस्त पर दो लाख की चोरी का आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरनगर निवासी मो. इनतख्वाब आलम ने अपने ही घर में हुई कथित चोरी के मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित ने अपनी पत्नी शमा परवीन और उसके मित्र, शंकोसाई निवासी अभिजीत पर घर की अलमारी से करीब दो लाख रुपये गायब करने का आरोप लगाया है. इनतख्वाब आलम पेशे से चालक हैं और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें उनके बेटे रेहान ने दी, जिसने घर में रखे पैसे अचानक गायब होने की बात…
चक्रधरपुर रेल मंडल: महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने किया राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों का निरीक्षण
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख रेलवे स्टेशन राउरकेला और झारसुगुड़ा का दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने व्यापक निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, यात्री सुविधाओं की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करना था. निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशनों के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधों की गहन समीक्षा की. यात्रियों…
Jamshedpur : रविवार को ट्रैफिक रहेगा नियंत्रित: परीक्षा के मद्देनज़र भारी वाहनों की एंट्री पर ब्रेक
उदित वाणी, जमशेदपुर : सही में रविवार को आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. इसके तहत सुबह 4 बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी और मालवाहक वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस अवधि में ट्रक, ट्रेलर, डंपर सहित अन्य बड़े वाणिज्यिक वाहनों को शहर की सीमा में प्रवेश…
Jamshedpur : चापड़बाजी कांड का खुलासा: उलीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पांचों आरोपी सलाखों के पीछे
उदित वाणी, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में मून सिटी साईं मंदिर के समीप हाल ही में हुई सनसनीखेज चापड़बाजी की घटना में पुलिस ने तेजी और तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. इस गंभीर वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में फैली दहशत का माहौल अब काफी हद तक शांत हुआ है. उलीडीह थाना प्रभारी मो. शारिक अली के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में राहुल शर्मा (शर्मा लाइन, उलीडीह), शुभम सिंह (बगान एरिया, बालीगुमा), अनीस मिश्रा उर्फ अनीस सिंह…
Jamshedpur: समाजसेवी स्व० सुखराम टुडू की याद में रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त हुआ संग्रह
जमशेदपुर: सामाजिक संस्था ‘नई जिंदगी परिवार’ के सौजन्य से शनिवार को गम्हरिया के रामचंद्रपुर निवासी समाजसेवी स्व० सुखराम टुडू की पावन स्मृति में एक मिनी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद के लिए 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन स्व० सुखराम टुडू की धर्मपत्नी श्रीमती बांगी टुडू और जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम (GM) संजय चौधरी ने किया। उन्होंने स्व० टुडू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। ट्राइबल…
Chakulia: बाबा कान्हाईश्वर पहाड़ पर सीढ़ी निर्माण और सौंदर्यीकरण शुरू, विधायक समीर मोहंती ने किया निरीक्षण
उदित वाणी, चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जयनगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा कान्हाईश्वर पहाड़ के आसपास चल रहे सीढ़ी निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण विधायक समीर कुमार मोहंती ने शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। श्रद्धालुओं को ताकि सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। यहां उल्लेखनीय है कि कान्हाईश्वर पहाड़ झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। बाबाकन्हैश्वर के दर्शन के लिए वर्षभर बड़ी संख्या…
Adityapur: पूर्व विधायक और मजदूर नेता मुकुंद राम तांती की 21वीं पुण्यतिथि मनी, समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
उदित वाणी, आदित्यपुर : टिस्को मजदूर यूनियन अध्यक्ष (जोड़ा माइंस) के पूर्व अध्यक्ष सह आजाद भारत के पूर्व विधायक पान गुरु मुकुंद राम तांती की 21वीं पुण्यतिथि मनाई गई. मौके पर आहूत कार्यक्रम का शुभारंभ पान गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. इस अवसर पर विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती, रंजीत दास, पूर्व महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू, चंद्रशेखर दास, जयदेव गुनिया, सरोज साहू, हॉगरु गुनिया, अर्जुन तांती, उत्तम कुमार, दीपू दास, गोलू पान, दीपू सिंह, मंगल प्रसाद, विजय कुमार, पप्पू मुखी, जीतेन्द्र शर्मा, राकेश मुंडा, अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.
Jamshedpur: गोलमुरी में 23 अप्रैल से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
उदित वाणी, जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित न्यू केबुल टाउन सामुदायिक भवन मैदान में आगामी 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर के नेतृत्व में समिति इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को आध्यात्मिक ऊर्जा के महापर्व के रूप में तैयार कर रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। महायज्ञ का शुभारंभ 23 अप्रैल को ओल्ड केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इस यात्रा में हजारों…
Jamshedpur: पोटका विधायक की चिट्ठी का असर, बागबेड़ा और घाघीडीह क्षेत्र में 12000 लीटर क्षमता के टैंकरों से पानी वितरण शुरू
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार द्वारा उपायुक्त एवं जुस्को के महाप्रबंधक को पत्र लिखे जाने के बाद शनिवार से बागबेड़ा, कीताडीह, करनडीह, घाघीडीह क्षेत्र में 12000 लीटर क्षमता वाले जुस्को के पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की शुरुआत हो गई। इस मौके पर बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग टीओपी के समीप पंचायत प्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर जुस्को का शुद्ध पेयजल वितरण प्रारंभ किया। बागबेड़ा गांधीनगर एवं रेलवे लाल बिल्डिंग के स्थानीय बस्तीवासी कतार में लगकर अपने जारी, गैलन, बाल्टी में पीने का पानी भरते नजर आए। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया…
