Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार द्वारा उपायुक्त एवं जुस्को के महाप्रबंधक को पत्र लिखे जाने के बाद शनिवार से बागबेड़ा, कीताडीह, करनडीह, घाघीडीह क्षेत्र में 12000 लीटर क्षमता वाले जुस्को के पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की शुरुआत हो गई। इस मौके पर बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग टीओपी के समीप पंचायत प्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर जुस्को का शुद्ध पेयजल वितरण प्रारंभ किया। बागबेड़ा गांधीनगर एवं रेलवे लाल बिल्डिंग के स्थानीय बस्तीवासी कतार में लगकर अपने जारी, गैलन, बाल्टी में पीने का पानी भरते नजर आए। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के कदमा थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल को एक सैनिक/पूर्व सैनिक के साथ पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता और मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में शनिवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के नेतृत्व में दर्जनों पूर्व सैनिकों ने कदमा थाना पहुँचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि भारतीय सेना के सम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। एएसआई और ड्राइवर पर गाली-गलौज का आरोप, कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारी पूर्व सैनिकों ने पीसीआर एएसआई महावीर उपाध्याय और ड्राइवर संजीव…

Read More

उदित वाणी, चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्दरबेड़ा के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-33 पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहरबेड़ा से कांदरबेड़ा की ओर जा रही एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। तीनों एक ही गांव के निवासी प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों लोग नीमडीह प्रखंड के चालियामा पंचायत अंतर्गत बांधडीह गांव के निवासी हैं। घायलों में श्रीकांत सिंह, नागेंद्र सिंह एवं प्रतिमा सिंह शामिल हैं। बताया…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला महासचिव दिनेश महतो ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर गोलमुरी-सह-जुगसलाई अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने म्यूटेशन (नामांतरण) प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी कर किसी को अनैतिक लाभ पहुँचाने की शिकायत दर्ज कराई है। एक केस नंबर और दो अलग-अलग मौजा: म्यूटेशन में भारी अनियमितता का दावा शिकायत के अनुसार, म्यूटेशन केस संख्या 862/2025-2026 के तहत जुगसलाई मौजा की जमीन में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी एक केस नंबर पर जुगसलाई के साथ-साथ बड़ा…

Read More

उदित वाणी, सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त (DC) नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (यूआरएमपी) को लेकर मल्टी-स्टेकहोल्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक संपन्न हुई. इस योजना का मुख्य उद्देश्य खरकई नदी को पुनर्जीवित करना और प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है. इसके तहत नदी से जुड़े सभी तालाबों, नालों और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है. नदी तटों का सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर बैठक में चर्चा की गई कि नदी तटों और शहरी जल निकायों को विकसित कर उन्हें आकर्षक पर्यटन स्थलों के…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : विधायक सरयू राय के विरोध और धरना-प्रदर्शन के बावजूद रेलवे की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुणे से हावड़ा जाने वाली 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से चली, जबकि कुल 18 ट्रेनें विभिन्न समय अंतराल से लेट रहीं। टाटानगर स्टेशन से होकर गुजरने वाली लगभग एक दर्जन ट्रेनों ने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचकर यात्रियों की धैर्य की परीक्षा ली। योग नगरी ऋषिकेश से पुरी जाने वाली 18478 कलिंग…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर/टाटानगर: टाटानगर समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध वेंडरों की घुसपैठ रोकने के लिए रेलवे ने एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। अब वेंडरों की पहचान के लिए क्यूआर कोड आधारित डिजिटल आईकार्ड प्रणाली लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत यदि जांच के दौरान किसी वेंडर के पास डिजिटल आईकार्ड नहीं मिला, तो आरपीएफ (RPF) उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, फर्जी वेंडरों की पहचान होगी आसान वर्तमान में टाटानगर से चक्रधरपुर, चांडिल और खड़गपुर रूट की ट्रेनों में अवैध वेंडर रेलवे के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।…

Read More

उदित वाणी , जमशेदपुर:  आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आज एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. महज 1 घंटे के इस अल्पकालिक शिविर में मानवता की सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए 10 यूनिट रक्तदान किया गया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 20 पौधों का वितरण भी किया गया. सेवा के चार प्रकार और रक्तदान का महत्व शिविर के दौरान सुनील आनंद ने जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य का समय बहुमूल्य है और इसे सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए. उन्होंने…

Read More

उदित वाणी , जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को पूरी तरह समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में है. उपायुक्त के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया. एक महीने की कार्रवाई का लेखा-जोखा बैठक में पिछले एक माह (19 मार्च से 17 अप्रैल) के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई. आंकड़ों के अनुसार: वाहनों की जब्ती: कुल 25 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 16 हाईवा, 07 ट्रैक्टर…

Read More

उदित वाणी , जमशेदपुर:  समाज को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में जिला नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त के कड़े निर्देशों के बाद अब प्रशासन शहर के उन हिस्सों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जहाँ नशे का कारोबार पनप रहा है. इन इलाकों में होगी सघन छापेमारी बैठक के दौरान प्रशासन ने शहर के उन संवेदनशील इलाकों की पहचान की है जहाँ नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री की शिकायतें लगातार मिल रही हैं. बागबेड़ा, जुगसलाई और…

Read More