Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur Road Accident: झपकी बनी हादसे की वजह, शादी से लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, दंपति भी चपेट में
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के रंग गेट के पास गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना उस वक्त हुई जब कार में सवार पूरा परिवार सरायकेला से समारोह में शामिल होकर सरजामदा के लुपुंगटोला लौट रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह का समय होने के कारण वाहन चला रहे युवक को अचानक झपकी आ गई। इसी वजह से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी…
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जेसु भवन के पास उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा. कांग्रेस नेता ने लगाया जबरन वसूली और उत्पीड़न का आरोप मौके पर मौजूद कांग्रेस नेता शहनवाज़ ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि आसपास के फ्लैटों से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने या दैनिक कार्यों के लिए निकलने वाले…
Jamshedpur : पृथ्वी दिवस पर सरयू राय का तीखा प्रहार: सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों की कार्य संस्कृति पर उठाए सवाल
उदित वाणी, रांची : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर सत्ता और शासन व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि आज धरती और पर्यावरण संरक्षण के लिए आम आदमी से कहीं ज्यादा सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों, नौकरशाहों और मेधावी मष्तिष्कों को जागरूक होने की जरूरत है. पुरानी विधानसभा के सभागृह में युगांतर भारती और नेचर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कहीं. विकास की दिशा या विनाश की ओर? सरयू राय ने कहा कि आज हम औद्योगिक क्रांति के चौथे चरण में हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…
Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने मिस झारखंड-2026 श्रेया अग्रवाल को किया सम्मानित
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) द्वारा आज बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मिस झारखंड 2026 सुश्री श्रेया अग्रवाल को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. समारोह में श्रेया के पिता और चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य रमेश अग्रवाल, माता शीतल अग्रवाल, दादी सुमित्रा देवी और भाई सक्षम अग्रवाल भी गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बने. जमशेदपुर और चैंबर के लिए गौरव का पल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि जमशेदपुर की बेटी श्रेया अग्रवाल ने…
Jharkhand : JSLPS और इंडियन बैंक के बीच ऐतिहासिक समझौता: ग्रामीण वित्तीय लेनदेन अब होगा डिजिटल
उदित वाणी, रांची : झारखंड में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और इंडियन बैंक के बीच क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLFs) के लिए अत्याधुनिक पेमेंट गेटवे एप्लीकेशन विकसित करने हेतु एक गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. देश का पहला राज्य बना झारखंड यह पहल पूरे देश में अपनी तरह की पहली अनूठी कोशिश है. झारखंड स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन अब देश का एकमात्र राज्य बन गया है, जिसने CLF स्तर पर इस तरह का डिजिटल पेमेंट गेटवे लागू करने का साहस दिखाया है.…
उदित वाणी, रांची : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) और इंडियन बैंक के बीच आज क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLFs) के लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल पेमेंट गेटवे विकसित करने हेतु एक गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण वित्तीय प्रबंधन को पूरी तरह से डिजिटल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है. देश में झारखंड की एक नई पहचान यह पहल देश में अपनी तरह की पहली अनूठी शुरुआत है. झारखंड स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन, CLF स्तर पर इस प्रकार का पेमेंट गेटवे लागू करने वाला पूरे भारत का एकमात्र और अग्रणी राज्य बन गया है.…
JHARKHAND: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले कई जिलों के नए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक, शिष्टाचार भेंट कर ली विकास कार्यों की सुध
उदित वाणी, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज राज्य के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हाल ही में पदस्थापित हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात की. यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जो मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई. प्रमुख जिलों के उपायुक्तों ने की मुलाकात राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए फेरबदल के बाद नए जिलों की जिम्मेदारी संभालने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. मुलाकात करने वाले उपायुक्तों में प्रमुख रूप से शामिल थे: चतरा के नए उपायुक्त रवि आनंद रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज गढ़वा के…
उदित वाणी,जमशेदपुर: आज दिनांक 22.04.2026 को टेल्को स्थित, शिक्षा निकेतन स्कूल मेंअर्थ डे जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने सुबह की सभा में तख्तियों के माध्यम से पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ, जल है तो कल है, प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ आदि सरल एवं प्रभावी नारों द्वारा सभी को पृथ्वी की रक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों परिसर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही प्राचार्या एवं शिक्षकों ने भी वृक्षारोपण कर इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर प्राचार्या सुमित डे ने बच्चों की प्रस्तुति की…
उदित वाणी,जमशेदपुर: लौहनगरी के प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (MNPS) में बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ (Earth Day) अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण के संरक्षण के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराना था। दिग्गजों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता सिंह, चेयरमैन श्री अखिलेश दुबे, मानद सचिव डॉ. डी. पी. शुक्ला और स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों को सार्थक भागीदारी के लिए एक बहुमूल्य मंच…
उदित वाणी,जमशेदपुर: टाटानगर स्थित गुदरी बाजार में बुधवार को उस समय गहमागहमी बढ़ गई जब रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. मजिस्ट्रेट सुदीप्तो राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीम “श्री लक्ष्मी भंडार” नामक दुकान को ध्वस्त करने की तैयारी में थी. रेलवे प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से बाजार के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया. हाई कोर्ट में मामला लंबित होने का दावा कार्रवाई शुरू होने से पहले ही दुकान संचालक मुरारी लाल अग्रवाल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया. उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया कि इस मामले को लेकर उन्होंने झारखंड हाई…
