Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Author: Udit Vani
उदित वाणी,पोटका: जादूगोड़ा थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस पर डोमजुडी उच्च विद्यालय की चार दीवारी तोड़े जाने के संबंध में अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर थाना प्रभारी, डोमजूडी मुखिया अनीता मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य, प्रिंसिपल माधुरी कुमारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे। बैठक में उच्च विद्यालय डोमजूरी के चहारदीवारी के तोड़े जाने के बारे विस्तार से चर्चा किया गया। चार दीवारी तोड़ने वाले राम कमल सिंह, अरुण सिंह, बंटीसिह, ग़ौर सिंह इत्यादि के द्वारा लिखित रूप में दिया गया की 10 दिनों के भीतर चहारदीवारी का निर्माण कर दिया जाएगा अन्यथा…
RANCHI: झारखंड बोर्ड के 10वीं का परीक्षाफल जारी, प्रियांशु कुमारी बनीं टॉपर, सीएम सोरेन ने दी बधाई
By Udit Vani
उदित वाणी,झारखंड: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया. काउंसिल के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 95.27 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं. राज्य की मेरिट सूची में प्रियांशु कुमारी ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. प्रियांशु ने कुल 500 अंकों में से 498 अंक (99.60 प्रतिशत ) प्राप्त किए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के लिए 4,24,001 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 4,22,109 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए. इनमें से कुल 4,02,178 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. श्रेणीवार परिणामों पर…
उदित वाणी,जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्वारा गुरुवार को महादानवीर भामाशाह की 480वीं जयंती अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. साकची स्थित भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर आयोजित इस समारोह को समाज ने ‘स्वाभिमान दिवस’ के रूप में मनाया, जहाँ उनकी गौरवशाली विरासत को याद किया गया. दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ भव्य शुभारंभ कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ तैलिक साहू समाज के गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महादानवीर भामाशाह के चित्र…
गिरिडीह: कबरीबाद माइंस में प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोयला तस्करी में प्रयुक्त 17 मोटरसाइकिलें जब्त; मची खलबली
By Udit Vani
उदित वाणी,गिरिडीह: गिरिडीह जिले में अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कबरीबाद माइंस में सीसीएल (CCL) सुरक्षा बल और पुलिस ने संयुक्त रूप से ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान कोयला चोरी के काम में लगी 17 बाइक को जब्त किया गया है. पुलिस की इस दबिश से कोयला माफियाओं और तस्करों के बीच हड़कंप का माहौल है. राजस्व और सुरक्षा के लिए खतरा बने थे तस्कर जानकारी के अनुसार, कबरीबाद माइंस में पिछले लंबे समय से अवैध तरीके से कोयले का उत्खनन और परिवहन किया जा…
उदित वाणी,जमशेदपुर: शहर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के समीप गुरुवार को एक लकड़ी टाल (गोदाम) में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह घटना आशुतोष कुमार नामक व्यक्ति के लकड़ी गोदाम में हुई, जहाँ सूखी लकड़ियों के कारण लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों और दमकल ने दिखाई मुस्तैदी आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते देख आसपास के लोग सहम गए. स्थानीय निवासियों ने बिना वक्त गंवाए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू…
ADITYAPUR: बर्थ सर्टिफिकेट घोटाला: सरायकेला के ‘न्यू लाइफ’ नर्सिंग होम पर नगर निगम का छापा, फर्जीवाड़े की बात कबूली
By Udit Vani
उदित वाणी,सरायकेला/आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र (Fake Birth Certificate Scam) बनाने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. गुरुवार को उपनगर आयुक्त पारुल सिंह के नेतृत्व में हुई औचक जांच के दौरान शहर के एक निजी नर्सिंग होम से फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र जारी करने की पुष्टि हुई है. इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के अन्य निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है. डेढ़ दर्जन फर्जी मामलों की पुष्टि, दो से तीन हजार में होता था सौदा उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने बताया कि उन्हें लंबे समय से निजी…
JHARKHAND: ट्रेनों में ‘मौत’ बांट रहे नकली साधु, झारखंड में नशीला लड्डू खाने से महिला की मौत, गिरोह का पर्दाफाश
By Udit Vani
उदित वाणी,धनबाद : झारखंड के कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर नकली साधुओं के एक गिरोह द्वारा दिए गए नशीले प्रसाद को खाने से उत्तर प्रदेश के मांडा की रहने वाली एक महिला यात्री की मौत हो गई. महिला अस्पताल में चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन अंततः उसे बचाया नहीं जा सका. इस सनसनीखेज वारदात के बाद रेल पुलिस ने घेराबंदी कर वाराणसी के रहने वाले सात नकली साधुओं को गिरफ्तार किया है. झारखंड के रेल डीजी अनिल पलटा को लगातार मिल रहे इनपुट्स के बाद जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी.…
JHARKHAND: टाटा स्टील फाउंडेशन और जिला प्रशासन की पहल: बिरसा मुंडा स्टेडियम में नई खेल सुविधाओं का आगाज
By Udit Vani
उदित वाणी,सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. गुरुवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा नवनिर्मित टेनिस, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर जिले के खिलाड़ियों के लिए एक अभिनव पहल “खेल बैंक” (Khel Bank) की भी शुरुआत की गई. खिलाड़ियों के लिए ‘खेल बैंक’ की अनूठी पहल उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने फीता काटकर नई खेल परिसंपत्तियों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को सुगमता से…
उदित वाणी,खूंटी: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ किस हद तक खतरनाक हो सकती है, इसका एक सनसनीखेज मामला झारखंड के खूंटी जिले से सामने आया है. यहां एक युवक जंगल के बेजुबान जीवों का शिकार करता, उन्हें मारता और फिर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था. जब ये वीडियो वायरल हुए, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. बेजुबान जीवों और जानवरों के हक में काम करने वाली संस्था ‘पेटा इंडिया’ की शिकायत पर विन विभाग ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार…
जमशेदपुर: टाटा स्टील के सौजन्य से ‘सतत गुणवत्ता इस्पात निर्माण’ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
By Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर:लौहनगरी जमशेदपुर के शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट (SNTI) में गुरुवार को ‘सतत गुणवत्ता इस्पात निर्माण’ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICSQS-2026) का भव्य आगाज हुआ. 23 और 24 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस सम्मेलन में मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक आर्क भट्ठी (EAF) और इंडक्शन भट्ठी (IF) तकनीकों के उभरते रुझानों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. इस सम्मेलन का आयोजन टाटा स्टील द्वारा भारतीय धातु संस्थान (IIM) जमशेदपुर चैप्टर, सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) और ऑल इंडिया इंडक्शन फर्नेस एसोसिएशन (AIIFA) के सहयोग से किया जा रहा है. दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ दीप प्रज्वलन सम्मेलन का औपचारिक…
