Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jharkhand: JEE-Mains परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के नाम पर सिस्टम से छेड़छाड़, साजिश बेनकाब, जानिए कंप्यूटर लैब कैसे बना ‘चीटिंग हब’
उदित वाणी, रामगढ़: JEE-Mains परीक्षा से पहले एक संगठित गिरोह द्वारा बड़े स्तर पर गड़बड़ी करने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए टेक्निकल तरीके से छेड़छाड़ की जा रही थी. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से करीब 70 कंप्यूटर, तीन राउटर, एक सीपीयू, चार मोबाइल फोन और एक फॉर्च्यूनर वाहन बरामद किया गया है. प्रशासन की त्वरित कार्रवाई रामगढ़ एसपी अजय कुमार की सतर्कता से इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ. वहीं उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद…
IPL Heist : झारखंड से बेंगलुरु तक फैला मोबाइल चोरी नेटवर्क, IPL में खुली पोल, 11 नाबालिग गिरफ्तार
उदित वाणी,झारखंड: IPL सीजन ओपनर के दौरान मोबाइल चोरी के एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है. बेंगलुरु कब्बन पार्क पुलिस ने झारखंड से आए एक गैंग का भंडाफोड़ किया है, जिसमें अधिकांश सदस्य नाबालिग बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपियों में केवल एक ही वयस्क है, जिसकी पहचान 26 वर्षीय शुभम कुमार (साहिबगंज, झारखंड) के रूप में हुई है. मैच के दौरान बनाया निशाना पुलिस के मुताबिक, करीब 11 नाबालिग लड़के झारखंड से बेंगलुरु पहुंचे थे. उन्होंने शहर में ठहरने की व्यवस्था की और आईपीएल के उद्घाटन मैच के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की वारदातों…
Chaibasa: हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत, एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल -वन विभाग ने पीड़ित परिवार को दी सहायता राशि
उदित वाणी,चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा वन प्रमंडल क्षेत्र में इन दोनों हाथियों ने उत्पाद मचा रखा है। सोमवार की रात में हाथी के हमले में तांतनगर प्रखंड के बरकुंडिया गांव में 60 साल की एक वृद्ध महिला चांदू कुई की मौत हो गई है। जबकि उसके भाई 65 वर्षीय लखन कुदादा गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिवार को 15 हजार रुपए और घायल को 10 हजार रुपए सहायता राशि प्रदान किया। हाथी के हमले में मरने वालों के…
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर से विगत 8 जनवरी से लापता किशोरी को पुलिस ने सोमवार देर रात बरामद कर लिया है. पुलिस के द्वारा इस मामले में शंभू मिर्धा नामक एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आरोपी युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. जबकि बरामद किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के हवाले कर दिया गया है. सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि संबंधित मामले में प्राथमिकी भी दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा…
उदित वाणी चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र के दारा गांव में 28 साल के युवक मोयका पुरती द्वारा पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की शाम की बताई जा रही है। मृतक का शव नीम के पेड़ पर गमछा से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी मायके गई हुई है। किसी बात को लेकर दोनों में फोन पर झगड़ा हुआ, इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव…
उदित वाणी,घाटशिला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष से पूरे होने पर पूरे देश में आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलन की कड़ी में आगामी 2 अप्रैल, चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती के अवसर पर घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मंच में हिंदी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी इस कार्यक्रम के संयोजक नारायण महतो ने दी. उन्होंने बताया कि हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए और व्यक्ति निर्माण तथा समाज के संरक्षण के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले मुसाबनी और बहरागोड़ा में सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है इस सम्मेलन में…
Jharkhand: RPF का बड़ा एक्शन, ट्रेन से सैकड़ों बीयर कैन और शराब बरामद, बंगाल से तस्करी पर वार
उदित वाणी, धनबाद : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा दामोदर एक्सप्रेस से सैकड़ों बीयर कैन और अंग्रेजी शराब जब्त की है. इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर बड़ा झटका लगा है. जानकारी के अनुसार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में RPF की टास्क टीम स्टेशन परिसर में रात के समय गश्त कर रही थी. इसी दौरान ट्रेन संख्या 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर 3 से प्रस्थान के वक्त कालका छोर पर एक लाल ट्रॉली बैग और एक काला…
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में एक शातिर युवक ने दिनदहाड़े आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहनों की चोरी कर ली. घटना उलीडीह थाना क्षेत्र की है, जहां इस वारदात के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. ग्राहक बनकर दुकान में घुसा आरोपी जानकारी के अनुसार, उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा. उस समय दुकान में मौजूद अभिजीत, जो दुकानदार विश्वनाथ दत्ता का बेटा है, उसे विभिन्न आभूषण दिखाने लगा.…
Jharkhand Liquor Scam: शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने ACB की भूमिका पर उठाए सवाल, राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
उदित वाणी, रांची : झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को पत्र लिखकर राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने 750 करोड़ रुपये से अधिक के इस कथित घोटाले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को तुरंत चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश देने का आग्रह किया है. एसीबी की भूमिका पर उठाए सवाल मरांडी ने अपने पत्र में आरोप लगाया कि राज्य की जांच एजेंसी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) इस गंभीर आर्थिक अपराध की निष्पक्ष जांच करने में विफल रही है.…
JAMSHEDPUR NCERT DIKSHA PORTAL: दीक्षा ऐप पर अब होंगी केंद्रीय और राज्य बोर्ड की किताबें, छात्रों और शिक्षकों के लिए होगा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म
उदित वाणी, जमशेदपुर: आधुनिक युग में शिक्षा के तौर-तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव आ रहे हैं। इसी दिशा में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल ‘दीक्षा’ ऐप अब विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक संपूर्ण डिजिटल लर्निंग गेटवे बनकर उभरा है। इस ऐप के माध्यम से केंद्रीय बोर्डों की पाठ्यपुस्तकों को डिजिटल प्रारूप में तो उपलब्ध करा ही दिया गया है, अब राज्य बोर्ड की पाठ्य पुस्तकें भी विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दी गई है, जिससे शिक्षा की पहुंच देश के दूर-दराज के इलाकों तक भी अब सुलभ हो गई है। दीक्षा ऐप की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता है।…
