Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
आदित्यपुर (का.प्र.): जमशेदपुर सिटीजंस फोरम द्वारा आज संध्या समय मधुबन होटल, आदित्यपुर के सभागार में सम्मान समारोह आहूत किया गया है. सम्मान समारोह में आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह एवं उपस्थित पार्षदों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव ने तथा संचालन बबलू श्रीवास्तव ने किया. इस अवसर पर पूर्व उप महापौर अमित सिंह, रिटायर डीएसपी अरविन्द कुमार, सुधीर चौधरी, अंजू कुमारी, बिजेश सिंह, धनंजय गुप्ता, नीतू शर्मा, अवधेश सिंह, बबुआ सिंह, बबलू श्रीवास्तव, प्रमोद झा, कमलेश कुमार, रुद्र घोष आदि उपस्थित थे.
उदित वाणी, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में हुई सनसनीखेज चापड़बाजी और फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में करण वर्मा (21), निर्भय सिंह उर्फ छोटका (19), संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना तथा कुणाल मुंडा उर्फ छिला (23) शामिल हैं, जो सभी छायानगर इलाके के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, तीन चापड़ और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मामले की जानकारी सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में…
जमशेदपुर: डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों और उनके परिजनों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से शनिवार को 4 नए वाटर प्यूरीफायर लगाए गए हैं, जिससे अस्पताल परिसर में ही स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। हालांकि गर्मी के मद्देनजर इसमें और बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है। इन प्यूरीफायर को इमरजेंसी, एक्स-रे लाइन, गायनिक वार्ड और मेडिसिन वार्ड के पास स्थापित किया गया है, जिससे विभिन्न विभागों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को सीधे लाभ मिल रहा है। मरीजों के परिजनों ने राहत जताते हुए बताया…
बेंगलुरु में हुई सड़क दुर्घटना में आदित्यपुर के छात्र की हुई मौत मौत मृतक का शव पहुंचा आदित्यपुर, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर_01 के मार्ग संख्या_14 निवासी सचिन शर्मा का अंतिम संस्कार आज शाम को पार्वती घाट पर हुआ. इससे पूर्व उनके आवास से शवयात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि सचिन की विगत दो अप्रैल की रात्रि लगभग 10.30 बजे बेंगलुरु में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी, जहां वह रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था. सचिन का शव आज बेंगलुरु से रांची लाया गया तथा उसके बाद शव रांची से आदित्यपुर स्थित आवास पर पहुंचा. उसके बाद पार्वती घाट पर गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ.…
Jamshedpur News: DC कर्ण सत्यार्थी का LPG एजेंसियों को अल्टीमेटम- अधिक वसूली पर रद्द होगा लाइसेंस, हेल्पलाइन नंबर जारी
जमशेदपुर: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण में पारदर्शिता लाने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उपायुक्त (DC) कर्ण सत्यार्थी ने कड़ा रुख अपनाया है. समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई गैस एजेंसी कृत्रिम अभाव (Artificial Scarcity) पैदा करती है या निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलती है, तो उसके विरुद्ध तत्काल सख्त विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. अफवाहों और कालाबाजारी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ बैठक के दौरान उपायुक्त ने गैस आपूर्ति व्यवस्था और वितरण प्रणाली की गहन समीक्षा की. उन्होंने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को नियमित…
Jamshedpur: नसबंदी की सलाह को ‘बच्चा बदलने’ की अफवाह समझा, एमजीएम अस्पताल में मचा हड़कंप
जमशेदपुर: डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक बड़ी गलतफहमी के चलते अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गायनिक वार्ड में भर्ती एक महिला को डॉक्टर ने तीन बच्चों के बाद परिवार नियोजन के तहत नसबंदी कराने की सलाह दी थी, लेकिन महिला के पति ने इस बात को गलत अर्थ में ले लिया। गम्हरिया से आए पति ने ‘नसबंदी’ की सलाह को ‘बच्चा बदलने’ की बात समझ लिया और घबराकर तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा दी। साथ ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा से भी इसकी शिकायत की, जिससे अस्पताल…
पटमदा : भारतीय जनता पार्टी बोड़ाम मंडल द्वारा शनिवार को नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष सनातन दास के नेतृत्व में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, सनातन दास, नंदलाल सिंह, गुहीराम कुम्भकार, बिरिंची महतो, दीपक रजक, राजाराम महतो, सुधीर महतो, किरीटी कर्मकार, प्रबीर प्रामाणिक, सुकुमार प्रामाणिक, पद्म लोचन…
सरायकेला-खरसावाँ जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण: टाउन हॉल में रजत जयंती समारोह की धूम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर शनिवार को सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले की विकास यात्रा को याद करते हुए आगामी लक्ष्यों के प्रति एकजुटता का आह्वान किया गया। विकास यात्रा और उपलब्धियों पर चर्चा कार्यक्रम का स्वागत संबोधन सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश ने किया। उन्होंने जिले की स्थापना से लेकर अब तक की 25 वर्षों की विकास यात्रा, विभिन्न क्षेत्रों में…
Jamshedpur News: CGPC का एलान – अंतिम अरदास में सादा लंगर देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान पत्र
जमशेदपुर: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) ने सिख समुदाय में सादगी और परंपराओं को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित एक धार्मिक समागम को संबोधित करते हुए कहा कि जो परिवार अपने बुजुर्गों के निधन पर ‘अंतिम अरदास’ के दौरान सादा लंगर परोसेंगे और संगत को नीचे पंगत में बैठाकर लंगर छकाएंगे, उन्हें सीजीपीसी और संबंधित गुरुद्वारा कमेटी द्वारा विशेष सम्मान पत्र दिया जाएगा। नियमों में आंशिक संशोधन और प्रोत्साहन चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि सीजीपीसी ने पहले भी बुजुर्गों की…
उदित वाणी आदित्यपुर: युवा जनशक्ति मोर्चा ने आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का त्वरित समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा के नेतृत्व में युवा जनशक्ति मोर्चा की टीम ने जिला सिविल सर्जन से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और स्वास्थ्य संबंधी मांग पत्र उन्हें सौंपा। मांग पत्र का वितरण मांग पत्र की प्रतिलिपि जिला उपायुक्त, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री और महामहिम राज्यपाल को भी डाक के माध्यम से भेजी गई है। टीम ने अधिकारियों से क्षेत्र के स्वास्थ्य सुधार हेतु त्वरित कार्रवाई की अपील की। टीम में प्रमुख…
