
उदित वाणी, जमशेदपुर: टेल्को स्थित, शिक्षा निकेतन स्कूल में ‘नेशनल डॉक्टर्स डे ‘दिवस मनाया गया। प्रात: काल प्रार्थना सभा में वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के बीच आलेख लेखन प्रतियोगिता रखी गई. इस आलेख लेखन विषय का शीर्षक ‘ कैंसर जागरूकता’ दिया गया था. इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रोजी परवीन दूसरे स्थान पर अनुप्रिया और तीसरे स्थान पर मुस्कान कुमारी छात्रा रही.
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता डे ने सभी डॉक्टरों को उनकी समर्पित सेवा के लिए शुक्रिया अदा किया। बच्चों में भी तालियों की गड़गड़ाहट से अपनी भावनाओं को प्रार्थना सभा में व्यक्त किया. इस कार्य की संयोजिका रिंपा घोष शिक्षिका थी. इस मौके पर उप- प्राचार्या रजनी पांडे एवं अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद थे.
Advertisement
<

