
उदित वाणी, आदित्यपुर : रेलवे के द्वारा आज आदित्यपुर-02 क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान जेसीबी पॉकलेन की मदद से आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-04 क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर अवैध रुप से संचालित खटाल और दुकान के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें जमींदोज कर दिया गया. वहीं, रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे की भूमि पर हुए को अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी रहेगा.
Advertisement
<

