
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्या इंस्टीच्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार के नेतृत्व में संस्थान के छात्रों ने आज जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी से मुलाकात की एवं उन्हें संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया. इस दौरान विधायक श्री कालिंदी के द्वारा संस्थान के छात्र सचिन विशेश्वर रावत को संस्थान की ओर से सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर प्रियंका कुमार, मनीषा रानी, विश्वेश्वर रावत, सचिन कुमार सिंह उपस्थित थे.
Advertisement
<

