
शहर के जाने-माने ट्रेड यूनियन विशेषज्ञ प्रवीण सिंह की बेटी है प्रांशु
उदित वाणी, जमशेदपुर : नई दिल्ली में सीआईआई और सोसायटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म (सिल्फ) के सहयोग से “Decoding the Codes – Conference on Four Labour Codes” नामक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन हाल ही में हुआ. इस कॉन्फ्रेंस में नए लेबर कोड्स पर चर्चा हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मनमोहन मुख्य वक्ता थे. उन्होंने कहा कि चार नए लेबर कोड्स भारत के लेबर फ्रेमवर्क को आधुनिक बनाने की कोशिश हैं, जो बिजनेस की आसानी और वर्कर प्रोटेक्शन के बीच संतुलन बनाते हैं. साथ ही, सीनियर एडवोकेट कॉलिन गोंसाल्वेस ने कोड्स की आलोचना की, यह कहते हुए कि ये वर्कर प्रोटेक्शन को कमजोर करते हैं, खासकर गिग इकोनॉमी में.
इस कॉन्फ्रेंस में जमशेदपुर की प्रांशु सिंह ने भी शिरकत की. प्रांशु ने ऑपरेशनल सेल्फी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडिशंस (ओएसएच) कोड में हिस्सा लिया. उन्होंने अपने वक्तव्य में टाटा स्टील और जमशेदजी टाटा को उल्लेख किया, जिन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा और बेहतर कार्य स्थल बनाने में अहम योगदान दिया था. उल्लेखनीय है कि प्रांशुएक लीगल प्रोफेशनल हैं, जो लेबर और इंडस्ट्रियल रिलेशंस से संबंधित क्षेत्रों में सक्रिय रही हैं. वह हम्मूराबी और सोलमन पार्टनर लीगल फार्म से है और वह जमशेदपुर के मशहूर ट्रेड यूनियन विशेषज्ञ प्रवीण सिंह की बेटी है. प्रांशु को मोन्डाक थॉट लीडरशिप का अवार्ड भी मिल चुका है.

