
उदित वाणी, आदित्यपुर : झारखंड आंदोलनकारी और मजदूर नेता लालमोहन सरदार उर्फ नाडु सरदार का आज 33वां शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चावला मोड़ में आहूत कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उपस्थित जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की.
वहीं, उपस्थित लोगों ने उनके दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के शोषण के विरुद्ध और न्यूनतम मजदूरी लागू करने की मांग को लेकर लालमोहन सरदार उर्फ नाडु सरदार ने आंदोलन किया था. जिसका नतीजा रहा कि मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिल सका. उन्होंने बताया कि झारखंड आंदोलन में भी नाडू सरदार ने महती भूमिका अदा की थी.
भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके किए गए कार्यों को याद करते हुए प्रतिवर्ष उनके शहादत दिवस पर लोग यहां पहुंचते हैं. इस अवसर पर रुद्र प्रताप महतो, विमल चंद्र महतो, गौतम महतो, दीपक महतो, शंकर सरदार, विजय महतो, देवदूत महतो, वीरा लामा, विनय महतो, बबलु महतो, सारंगी प्रधान, जगदीश महतो, समीर महतो, राम सिंह महतो, अजय सिंह, बादल महतो, राजू सिंह, राजेश, विनय महतो, राजकिशोर महतो, कमल गोप, राजेश मुर्मू आदि उपस्थित थे.

