
उदित वाणी, जमशेदपुर : ट्रैक एवं परिचालन संबंधी कारणों से चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पहले से सूचना जारी की है, ताकि यात्री वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें.
रद्द की गई ट्रेनें:
18109/18110 टाटा–निटर–टाटा एक्सप्रेस, 18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा–हटिया एक्सप्रेस तथा 68043/68044 टाटा–राउरकेला–टाटा मेमू को विभिन्न तिथियों में रद्द किया गया है. इसके अलावा 58659 हटिया–राउरकेला पैसेंजर 20, 23, 27, 30 दिसंबर 2025 एवं 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी. वहीं 58660 राउरकेला–हटिया पैसेंजर 21, 24, 28, 31 दिसंबर 2025 तथा 4, 7, 11, 14, 18 और 21 जनवरी 2026 को नहीं चलेगी.
आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ:
22861/12871 हावड़ा–टाटा–कांटाबांजी/टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस को टाटा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा और टाटा–कांटाबांजी/टिटलागढ़ खंड में सेवा रद्द रहेगी. इसी तरह 22862/12872 कांटाबांजी/टिटलागढ़–हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस झारसुगुड़ा से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा–हावड़ा खंड में ही चलेगी. यह व्यवस्था 20, 23, 27, 30 दिसंबर 2025 तथा 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी 2026 को लागू रहेगी.
री-शेड्यूल ट्रेनें:
18310 जम्मूतवी–संबलपुर एक्सप्रेस को जम्मूतवी से 5 घंटे 30 मिनट विलंब से तथा 18106 जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस को जयनगर से 3 घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा. ये बदलाव दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 की चयनित तिथियों में प्रभावी रहेंगे.
मार्ग परिवर्तन:
18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को सीटीसी–संबलपुर–झारसुगुड़ा–इब मार्ग से चलाया जाएगा, जो सामान्य सीटीसी–भुवनेश्वर–हिजली–टाटा–राउरकेला–झारसुगुड़ा–इब मार्ग के स्थान पर होगा.

