
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी स्थित अंबेडकर चौक के सामने शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से युवक को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि जब से इस सड़क से बंपर हटाया गया है, दुर्घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। यह एक चारमुखी सड़क है, जहाँ वाहनों की तेज रफ्तार के कारण हमेशा खतरा बना रहता है।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और सड़क निर्माण विभाग से तुरंत स्पीड ब्रेकर या बंपर लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
Advertisement
<

