उदित वाणी जमशेदपुर : जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय कांड्रा बानाडुंगरी का रहने वाला 5वीं कक्षा का ठात्र सुमित माझी शनिवार की दोपहर गिरकर घायल हो गया. घटना में उसका बांया हाथ टूट गया है. इसके अलावा भी उसके शरीर के कई हिस्से पर गंभी चोटें आयी है. घटना के बाद पड़ोस की रहने वाली अनिता दास उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची हुई है. यहां पर उसका इलाज चल रहा है. सुमित के बारे में अनिता दास ने बताया कि वह गांव के ही एक सरकारी स्कूल में 5वीं कत्रा में पढ़ता है. स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था. इस बीच ही वह कांड्रा स्टेशन के पास स्थित एक जामुन के पेड़ पर दोस्तों के साथ चढ़ गया. इस बीच ही वह पेड़ से जमीन पर गिर गया. घटना के बाद दोस्तों ने ही आकर इसकी जानकारी दी. इसके बाद वह दौड़ी. उसने बताया कि सुमित के माता-पिता ठेका मजदूरी का काम करते हैं. घटना के समय दोनों काम पर गये हुये थे. उनके पास मोबाइल नहीं होने के कारण उन्हें घटना की जनकारी नहीं मिल पायी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<

