
उदित वाणी,पोटका : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता होपना महाली ने पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रचार अभियान चलाया l उन्होंने मुसाबनी प्रखंड के बादिया, लाटिया, केंदाडीह, टेरेंगा, चापड़ी, जामशोल, पारुलिया, कुईलीसुता, जादूगोड़ा, राखा कॉपर, माटीगोड़ा आदि जाकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की l श्री महाली ने झामुमो नेताओं एवं राज्य सरकार पर राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं इसके नेता घमंड में हैँ l इन्हें झारखंड की समस्याओं एवं गरीब जनता के कल्याण से कोई मतलब नहीं है l होपना महाली ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में झामुमो को पराजित करके जनता राज्य सरकार के खिलाफ एक सटीक सन्देश देगी l
दौरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता होपना महाली,खेला राम बेसरा, रघुनाथ सोरेन, गोविंद सोरेन, सुंदर सोरेन, भुजंगो मुर्मू, भोला हंसदा, राजू बेसरा, सुरेश हंसदा, रथीन बेसरा, कालीपदो भगत, जोती कर्मकार आदि उपस्थित थे।

