
उदित वाणी, जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा ने 30 अक्टूबर 2025 को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जुगसलाई गौशाला में एक श्रद्धापूर्ण गौ पूजन एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित बजरंग लाल शर्मा जी ने गौ माता सहित सभी देवी-देवताओं का विधिवत पूजा कराया. उन्होंने गौ सेवा को भगवान की सेवा समान बताया.

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों ने गौ सेवा और श्रद्धा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज की महिलाओं ने भी गौ माता को प्रेमपूर्वक आहार खिलाया. गौशाला को दो सूखी गायों के एक वर्ष के भोजन के लिए 16,200 रुपए का विशेष अनुदान भी दिया गया.

कार्यक्रम में मुख्यतः टाटानगर गौशाला के अध्यक्ष श्री कैलाश सरायवाला, सचिव श्री महेश गोयल, युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष श्री सत्यनारायण अग्रवाल (मुन्ना), पूर्व अध्यक्ष श्री रविशंकर भौतिका, शाखा अध्यक्ष श्री विकास शर्मा, सचिव हेमंत हर्ष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल और स्वास्थ्य संयोजक श्री संदीप अग्रवाल उपस्थित थे. इसके अलावा अनेक युवा मंच पदाधिकारी, गोशाला सदस्य और समाजबंधु भी मौजूद थे.

गौ सेवा को सर्वोच्च सेवा मानते हुए यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करता है.


