
उदित वाणी, आदित्यपुर : भाजपा, आदित्यपुर मंडल के द्वारा आज झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस क्रम में कार्यकर्ताओं ने ‘एस टाइप’ क्षेत्र से लेकर शेरे पंजाबी चौक तक दुकानों को बंद कराया. वहीं, शेरे पंजाबी चौक पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासियों के उपर अत्याचार करने का आरोप भी लगाया तथा कहा कि किसी भी हालत में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो भाजपा बड़ा और उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी. इस दौरान भाजपाइयों ने सरकार से आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने की मांग भी की.
Advertisement
<

