
उदित वाणी, जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ – सेवा विभाग, जुगसलाई एवं डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में विंध्यवासिनी माता मंदिर, एम.ई. स्कूल रोड, जुगसलाई में दो दिवसीय छठ सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया.

सेवा शिविर में छठ व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विविध व्यवस्थाएं की गईं. श्रद्धालुओं के बीच आम का दातुन, गंगाजल, अगरबत्ती, गाय का कच्चा दूध, खीर, चना, चाय-बिस्कुट एवं भोग का वितरण किया गया. दूसरे अर्घ्य के दिन विशेष रूप से श्रद्धालुओं को खीर, चना व चाय-बिस्कुट का प्रसाद कराया गया.

27 अक्टूबर की संध्या को भव्य भारत माता आरती का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. आरती के उपरांत “भारत माता की जय” एवं “छठ मइया की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.

कार्यक्रम में महानगर कार्यवाह रविंद्र नारायण, सह महानगर कार्यवाह मृत्युंजय जी, नगर संघचालक अवध किशोर बरनवाल, नगर कार्यवाह राज बरनवाल, महानगर कुटुंब प्रबोधन प्रमुख माधव जी, महानगर सम्पर्क प्रमुख सुनील जोशी सहित पंकज गुप्ता, महेश साहू, संतोष साहू, विजय कुमार गुप्ता, उमेश पांडे, जितेंद्र पारिख, गौरव खंडेलवाल, रोहित जेना, ऋषभ कुंवर सिंह, ऋतिक सिंह, हर्ष कुमार, अरब अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विजय कुमार, वायु नंदन जी, धीरज सावा, नीलेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, प्रदीप साव, प्रदीप जायसवाल, रमेश कुमार सिंह, सुमित गोयल, दिलीप अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, सीए चंदन खंडेलवाल, सीए नवीन बरनवाल, सीए महेश अग्रवाल, प्रकाश तिवारी, मणिभूषण जी व गणेश चौबे सहित अनेक स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं.

सेवा शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और लोक संस्कृति के प्रति श्रद्धा की भावना को सशक्त बनाना रहा. कार्यक्रम का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ.

