
उदित वाणी, रांची : माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से सौजन्य मुलाकात की.
इस अवसर पर राज्यपाल श्री गंगवार ने अपने पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित “आशीर्वाद समारोह” में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री श्री सोरेन को सपरिवार सादर आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया.

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपने पुत्र के विवाह पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.
Advertisement
<

