
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा ने अवैध अतिक्रमण बताकर दिन्दली बस्ती में राजा मिंज के घर को तोड़ने की कार्रवाई का विरोध किया है तथा राजा मिंज के परिवार का पुनः पुनर्वास कराने की मांग की है. अपनी इस मांग के समर्थन में मोर्चा के द्वारा आज आवास बोर्ड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया तथा वहां जमकर नारेबाजी भी की गई. तत्पश्चात मोर्चा के द्वारा आवास बोर्ड कार्यालय में मांग पत्र भी समर्पित किया गया.
मांग पत्र में एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को भूखंड/मकान आवंटित कराने, एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस आरक्षण और आय वर्ग के मानदंडों का उल्लंघन कर आवास बोर्ड द्वारा आवंटित भूखंड/ आवास के आवंटन को रद्द करने, प्रदीप कुमार महतो को आवंटित भूखंड का आवंटन रद्द करने, आवास बोर्ड के आवासों से अवैध कब्जा हटाने तथा आदित्यपुर के भूखंड आवंटन में एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के परिवार को प्राथमिकता देने की मांग की गई है.

