
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर-2 स्थित श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति के द्वारा 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से भोजपुरी गायिका निश्चित उपाध्याय और कृष्णमूर्ति का सांस्कृतिक कार्यक्रम (भजन संध्या) आहूत किया गया है. इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र राय, धनबाद के पूर्व सांसद पी एन सिंह, भाजपा नेत्री डॉ मीरा मुंडा, विधायक पूर्णिमा साहू और जे बी तुबिद अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. उक्त जानकारी पूजा कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि रात 8 बजे कमिटी का लक्की ड्रा भी होगा.
Advertisement
<
