
उदित वाणी, आदित्यपुर : श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति के द्वारा एमआईजी कॉलोनी, आदित्यपुर_02 स्थित श्री चित्रगुप्त मन्दिर में आगामी 23 अक्टूबर को श्रीश्री चित्रगुप्त भगवान के पूजन कार्यक्रम आहूत किया गया है, जिसकी शुरुआत प्रातः 9 बजे से होगी. जबकि शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारिवारिक मिलन कार्यक्रम होगा.
वहीं, रात्रि 8 बजे से प्रीतिभोज का आयोजन होगा. इस अवसर पर जमशेदपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव मुख्य अतिथि, पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि तथा सुरेश कुमार सिन्हा, संजय चौधरी, पंकज सिन्हा, अरिजीत सरकार और सुनील आनंद सम्मानित अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक रंजन प्रदीप, संरक्षक रीना सिन्हा, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिन्हा एवं सह कोषाध्यक्ष कृष्णा श्रीवास्तव आदि लगे हुए हैं.

