
उदित वाणी, जमशेदपुर : एमआईजी मैदान, आदित्यपुर_02 में काली पूजा पंडाल के निर्माण हेतु भूमिपूजन आज पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ. मौके पर जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह, एनआईटी के रजिस्ट्रार कर्नल निशीथ राय, पूर्व सैनिक समाज कल्याण संघ के अध्यक्ष कर्नल आर पी सिंह तथा वरीय पत्रकार ब्रजभूषण सिंह अतिथि के रुप में उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि यहां श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति के द्वारा वर्ष 1988 से प्रतिवर्ष भव्यता के साथ काली पूजा समारोह आहूत किया जाता है. पूजा कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पूजा पंडाल का उद्घाटन 19 अक्टूबर की शाम 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे. जबकि 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे से होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम (भजन संध्या) में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद रविन्द्र राय व पी एन सिंह, महिला नेत्री डॉ मीरा मुंडा तथा विधायक पूर्णिमा दास अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. उक्त कार्यक्रम में निशा उपाध्याय एवं कृष्णमूर्ति के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जाएगा. इस अवसर पर सरयू पासवान, प्रेम कुमार, अजय श्रीवास्तव, सुरेश धारी, जगदीश मंडल, रामज्ञानी शाही, प्रभात कुमार सिंह रिंकू, प्रेम कुमार निर्मल, कमलनयन, नरेन्द्र चौधरी, विजय कुमार सिंह, के के सिंह, धर्मनाथ शर्मा, समरेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ ठाकुर, कुमुद रंजन, प्रभाकर शर्मा, अशोक सिंह, सतीश शर्मा, मनु भगवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

