
उदित वाणी, आदित्यपुर : दुर्गा पूजा महोत्सव के मद्देनजर एमपी टावर, आदित्यपुर के पास निर्मित वॉच टावर से प्रशासनिक टीम लगातर स्थिति पर निगरानी रख रही है. यहां जिला प्रशासन और शांति समिति के सदस्य 24 घंटे अपनी सेवा दे रहे हैं. इसी क्रम में जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह भी आज वॉच टावर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वॉच टावर एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर उपायुक्त ने संतुष्टि जताई.
साथ हीं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों को निर्देशित किया. इस दौरान नगर निगम के प्रशासक, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, डॉ सर्वानी घोष, रविंद्र नाथ चौबे, अधिवक्ता संजय कुमार, जिला रेड क्रॉस के सचिव दयाशंकर मिश्र आदि उपस्थित थे.

