
उदित वाणी, जमशेदपुर : शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी यादव ने उपनिरीक्षक कृष्ण महतो और विनय कुमार पांडेय के साथ एक विशेष टीम बनाई. टीम ने तीन दिनों तक लगातार खोजबीन की. अलग-अलग पहलुओं की जांच करने और सुराग जुटाने के बाद पुलिस को सफलता मिली और बैग में रखा पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

बरामद वस्तुओं में एचपी कंपनी का लैपटॉप, निकोन कैमरा, सोने का हार, हीरे की दो अंगूठियां, सोने की पांच अंगूठियां, सोने के झुमके (4 पीस), कान का बटन (1 पीस), हीरे की दो रिंग, सोने का लॉकेट, साथ ही घरेलू कागजात और बैंक पासबुक शामिल हैं. इनकी कुल अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है.
दुर्गा पूजा जैसे व्यस्त समय में मिली इस सफलता ने पुलिस की कार्यकुशलता को उजागर किया है. थाना प्रभारी यादव और उनकी टीम के प्रयासों ने न सिर्फ पीड़ित गुरुचरण गोराई को बड़ी राहत दी, बल्कि आम जनता का भरोसा भी पुलिस पर और मजबूत किया है.

