
उदित वाणी रांची : रांची की राजधानी इस बार नवरात्र में भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है। बूटी मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति ने इस साल अपना भव्य पंडाल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर तैयार किया है।
पंडाल में भारतीय सेना के पराक्रम को जीवंत रूप दिया गया है। इसमें पहलगाम आतंकी हमले का दृश्य, सेना की वीरता और राफेल लड़ाकू विमान की ताकत को बारीकी से दर्शाया गया है।
सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता यहां लगा हुआ है। लोग मां दुर्गा के दर्शन के साथ-साथ इस अनोखी थीम को देखकर देश की सुरक्षा और सेना की शौर्य गाथा पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
Advertisement
<

