
उदित वाणी, जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावाँ के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को सरायकेला थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की गहन जांच करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों/वारंट/इश्तेहार/कुर्की आदि के जल्द निपटारे, वारंटियों/फिरारियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाने, बैंक/एटीएम पर विशेष निगरानी रखने तथा क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा आगामी दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखना बताया जा रहा है।

