
उदित वाणी, जमशेदपुर : एनएमएल जमशेदपुर के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रंजीत कुमार सिंह को खनिज संवर्धन और सतत खनिज विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार के खनिज मंत्रालय ने राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है. यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया.डॉ. सिंह ने लौह एवं अलौह धातु अयस्क/खनिज तथा कोयले के संवर्धन हेतु प्रक्रिया प्रवाह-पत्र (प्रोसेस फ्लोशीट) विकसित किए हैं. डॉ. सिंह को 2022 में प्रौद्योगिकी पुरस्कार तथा 2024 में रमन रिसर्च फेलोशिप भी मिला है.
Advertisement
<

