
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने राज्य के वन सेवा अधिकारियों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। कुल आठ आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है और विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
तबादला सूची:
* संजीव कुमार झारखंड जैव विविधता परिषद से स्थानांतरित होकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची बने। साथ ही उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य नियोजना रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया।
* विश्वनाथ साह प्रधान मुख्य वन संरक्षक में प्रोन्नति पाकर अध्यक्ष, झारखंड जैव विविधता परिषद, रांची नियुक्त।
* पी.आर. नायडू प्रभारी सदस्य सचिव, झारखंड जैव विविधता परिषद, रांची बने। वन संरक्षक, प्रशासन, रांची और वनरोपण, शोध एवं मूल्यांकन अंचल, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी मिला।
* वी. बास्करण प्रतीक्षारत से प्रभारी महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग बनाए गए।
* अभिषेक कुमार वर्तमान पद वन प्रमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा के साथ प्रभारी वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गुमला का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
* विजय शंकर दूबे उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, रांची रहते हुए अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
* विनय कान्त मिश्रा वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी, रांची के साथ प्रभारी वन संरक्षक, योजना एवं अनुश्रवण, रांची, निदेशक, विपणन, झारखंड राज्य वन विकास निगम, उप परामर्शी, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
सरकार ने यह कदम वन प्रशासन को मजबूत बनाने और विभागीय कार्यों में दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया है।

