
उदित वाणी, कोलाबीरा : गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास स्थित नीमडीह बस्ती में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की बाइक में अचानक अजगर फंस गया. युवक जब ड्यूटी के लिए बाइक लेने पहुंचा तो उसने बाइक पर अजगर को लिपटा देखा. भयभीत युवक ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी.
अजगर को बाइक पर देख बस्ती में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. मौके पर जुटे लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे अजगर को बाइक से निकाल कर बस्ती से बाहर सुरक्षित छोड़ दिया.
लगभग दो घंटे तक बस्ती में दहशत का माहौल रहा. घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं इलाके में देर रात तक इस घटना की चर्चा होती रही.
Advertisement
<

