
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर की उत्तरी घोड़ाबंधा पंचायत (बारीनगर) ने पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI 1.0) में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोलमुरी सह जुगसलाई द्वारा इस पंचायत को सभी सूचकांकों के लिए शुभेच्छा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
उप मुखिया आलमताज ने प्रशस्ति-पत्र मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि छोटे से पंचायत को यह बड़ा सम्मान मिलने से उनका मनोबल बढ़ा है और वे आगे अपनी पंचायत में और अच्छा काम करने के लिए प्रेरित हैं।
प्रशस्ति-पत्र मिलने के बाद पंचायत भवन बारीनगर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुखिया छोटा टुडू, उपमुखिया आलम ताज, वार्ड सदस्य मो: शाहजहां, मो सरीफ, मो: तौसीफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस उपलब्धि से पंचायत के विकास कार्य में नई गति मिलने की उम्मीद है।

