
उदित वाणी, जमशेदपुर: मुरली ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के तहत मुरली कॉलेज में नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुरली संस्थान के ब्रांड एंबेसडर एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रामस्वरूप यादव, पैरामेडिकल के वाइस प्रिंसिपल डॉ अपूर्व विक्रम, इंटर आर्ट्स के हिंदी के कवि मनीष कुमार, और प्रिंसिपल महोदया नूतन रानी जी उपस्थित थे।
मुरली इंटर कॉलेज के प्रांगण में माता की ज्योत प्रज्ज्वलित कर डांडिया रास का आगाज किया गया। इस अवसर पर छात्र एवं छात्राओं द्वारा बॉलीवुड गानों पर मनमोहक गरबा प्रस्तुत किया गया।
उपप्रधानाचार्य शशिकला जो ने कहा कि गरबा केवल एक नृत्य ही नहीं है, बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति एवं विभिन्नताओं में एकता को दर्शाता है। मिताली नमाता ने कहा कि इस तरह का आयोजन हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है और हमें भाईचारे, सद्भावना एवं एकता का पाठ भी पढ़ाता है।
गायक कुमार मनीष ने अपनी मधुर आवाज से डांडिया रास में चार-चांद लगा दिए। शिक्षिका बिजया बोस ने सभी की उन्नति हो और सभी स्वास्थ्य रहने की कामना करते हुए आगामी दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

