
उदित वाणी, जमशेदपुर : खड़गपुर रेल मंडल में जारी विकासात्मक कार्यों के कारण 21 सितंबर 2025 को ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दिन कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का रूट बदला जाएगा तो कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
रद्द ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, 21 सितंबर को खड़गपुर-टाटानगर 68123 मेमू, टाटानगर-खड़गपुर 68014 मेमू तथा चाकुलिया-टाटानगर-चाकुलिया 68127/68128 मेमू का परिचालन रद्द रहेगा।
डायवर्ट ट्रेनें
इसी दिन 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को खड़गपुर-मेदीनीपुर मार्ग से डायवर्ट कर आद्रा-पुरुलिया के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं 20898 रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पुरुलिया-आद्रा-मेदीनीपुर-खड़गपुर मार्ग से संचालित होगी।
शॉर्ट टर्मिनेट
इसके अतिरिक्त 18033/18034 हावड़ा-घाटशिला-हावड़ा एक्सप्रेस को खड़गपुर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आधारभूत संरचना के इन कार्यों के बाद क्षेत्र में बेहतर सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

