उदित वाणी, जमशेदपुर: जीवन ज्योति ने बुजुर्गो का आई कार्ड जारी करने की सारी तैयारी पूरी कर ली है। जीवन ज्योति के महासचिव मनोज मिश्रा ने बताया कि जल्द ही बुजुर्गो के लिए मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें जीवन ज्योति के कार्यकर्ता अपने बुजुर्ग सदस्यों के घर जाकर उनका स्वास्थ्य जाँच करेंगे।
मानगो डिमना रोड स्थित संकोशाही में संगठन द्वारा संचालित रविवार स्वास्थ्य जाँच शिविर में मनोज मिश्रा ने कहा कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बुजुर्गो के फोन आ रहे हैं, जो घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं या अकेलेपन का शिकार हैं। कई बुजुर्ग मोबाइल स्वास्थ्य जाँच सेवा की मांग कर रहे हैं।
जीवन ज्योति जल्द ही इस दिशा में सकारात्मक कार्यवाही के साथ बुजुर्गो की सेवा शुरू करेगी। आज के स्वास्थ्य जाँच शिविर में उपाध्यक्ष आर बी सहाय, शैलेन्द्र सिन्हा, विजय शर्मा, एल बी प्रसाद, जीतेन्द्र राय, एन के मंडल, विष्णु लाल, जिष्णु महतो सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।


