
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव को लेकर मंगलवार को टीम केडिया एवं कांवटिया ने जुगसलाई, मानगो, परसुडीह एवं सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने टीम को भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया.भरत मकानी, सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) पद के उम्मीदवार ने कहा कि पिछले कार्यकाल में चैंबर ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई ट्रेड फेयर और विशेष सत्र आयोजित किए. टीम ने महिला व्यावसायियों को कार्यकारिणी में सक्रिय रूप से शामिल किया था और इस परंपरा को टीम केडिया–कांवटिया इस कार्यकाल में भी निरंतर आगे बढ़ाएगी.
वहीं सुरेश शर्मा (लिप्पू), सचिव (पीआरडब्ल्यू) पद के उम्मीदवार ने कहा कि वे हमेशा समाज और प्रत्येक व्यापारी के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं. युवा अवस्था से ही मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी सम्मेलन, ब्राह्मण संघ जैसे संगठनों में सक्रिय होकर समाज सेवा करते आ रहे हैं और यही प्रतिबद्धता सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में भी निभा रहे हैं. टीम केडिया–कांवटिया ने पुनः संकल्प लिया है कि आने वाले कार्यकाल में भी व्यापारी वर्ग, उद्योग जगत एवं समाज के हर क्षेत्र में नवाचार, विश्वास और समर्पण के साथ कार्य करेंगे.
मौजूद थे
विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, अनिल मोदी, भरत मकानी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सुरेश शर्मा लिप्पू, हर्ष बाक्रेवाल, विनोद शर्मा, राजीव अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, अश्विनी कुमार अग्रवाल, मोहित मूनका, प्रतीक अग्रवाल, उमेश कुमार खीरवाल, विष्णु कुमार गोयल, दिलीप कुमार अग्रवाल (काँवटिया), पवन कुमार नरेडी, अभिषेक काबरा, अमिश कुमार अग्रवाल, दीपक कुमार चेतानी, पियुष गोयल, प्रीतम जैन, रोहित काबरा, अजय कुमार अग्रवाल (भालोटिया), आकाश मोदी, अमित संघी, मनीष गोयल, सुमन नागेलिया, बब्लू कुमार अग्रवाल (मिनी), शुभम सेन (दादा), पंकज कुमार चोशालिया (पटेल), विकास गढ़वाल, पियूष चुड़ीवाला, प्रांजल सरावगी, जय प्रकाश हीरवाल, महेश कुमार अग्रवाल (संघी), कौशिक मोदी, राजेश कुमार अग्रवाल (जैसुका), अशोक कुमार गोयल और सौरभ संघी (सन्नी).

