
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और हंगामा करने लगे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला को शांत कराया।
एक पक्ष का आरोप है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार होता है और रात तक सट्टा मटका की बिक्री की जाती है। वहीं दूसरे पक्ष का दावा है कि सड़क निर्माण हो रहा था और जमीन को अतिक्रमण कर बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका बस्ती के लोगों ने विरोध किया और अतिक्रमण कर बनाए जा रहे बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया।
उलीडीह पुलिस का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसे शांत करा कर थाना बुलाकर दोनों पक्षों को मध्यस्थ कर सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। मानगो नगर निगम के द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी।

